फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Budget 2024 Travel And Tourism Sector Lakshadweep To Spiritual Tourism

Budget 2024: लक्षद्वीप से आध्यात्मिक पर्यटन तक, जानें यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बजट में क्या रहा खास?

Thu, 01 Feb 2024 02:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Feb 2024 02:08 PM IST
सार

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। साथ ही राज्यों को पर्यटन स्थल में विकसित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वित्त मंत्री ने लक्षद्वीप पर्यटन और कॉन्फ्रेंस पर्यटन का जिक्र किया। विदेशी यात्रियों को घरेलू पर्यटन की ओर आकर्षित करने के लिए राज्यों के पर्यटन को विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन
Budget 2024 Travel And Tourism Sector Lakshadweep To Spiritual Tourism
Sitharaman - फोटो : pti

विस्तार

Budget 2024 Travel: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश किया। अंतरिम बजट में महिलाओं, किसानों से लेकर पर्यटन क्षेत्र के लिए सीतारामण ने घोषणाएं की। बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री ने वंदे भारत, देश के एयरपोर्ट्स, आध्यात्मिक पर्यटन और लक्षद्वीप का जिक्र किया।  

विज्ञापन


बजट में पर्यटन का जिक्र

पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निर्मला सीतारमण ने कुछ मुख्य बातें कहीं। सबसे पहले उन्होंने ट्रांसपोर्ट के लिए बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बताया कि देश में अब कुल 149 एयरपोर्ट बन चुके हैं। पिछले दस सालों में एयरपोर्ट की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा आम ट्रेनों की बोगियों को सरकार वंदे भारत के स्तर पर बनाने की तैयारी में है। 40,000 रेल कोच को वंदे भारत में तब्दील किया जाएगा। मेट्रो और नमो रेल का भी अन्य शहरों तक विस्तार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना है। साथ ही राज्यों को पर्यटन स्थल में विकसित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वित्त मंत्री ने लक्षद्वीप पर्यटन और कॉन्फ्रेंस पर्यटन का जिक्र किया। विदेशी यात्रियों को घरेलू पर्यटन की ओर आकर्षित करने के लिए राज्यों के पर्यटन को विकसित करने की योजना है।

लक्षद्वीप

साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके बाद लोगों ने लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से करना शुरू कर दी। कई सेलेब्स ने लक्षद्वीप पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की।

अब सरकार ने बजट में लक्षद्वीप को भी बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि लक्षद्वीप समेत कई द्वीपों पर पर्यटन के लिए नई परियोजनाओं का एलान किया जाएगा।


आध्यात्मिक पर्यटन

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह हुआ। देश-विदेश से मेहमान अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर  निर्माण के बाद से अयोध्या पर्यटन को बढ़ावा मिला है। शहर का भी पुर्निद्धार किया गया। अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक का निर्माण हुआ। आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed