Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन नई-नई कहानियां सामने आती रहती हैं। दुनिया में एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनियाभर में कई लोग एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं। एलियंस को लेकर कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिन्हें जानकर हैरानी होती है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि आए दिन एलियन के एयरक्राफ्ट यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं।
Alien News: धरती पर एलियंस को सबसे ज्यादा पसंद है ये जगह, शनिवार को आते हैं वीकेंड मनाने
इस समय सबसे अधिक देखे गए UFO
नई रिसर्च के मुताबिक, बीते साल सबसे अधिक बार यूएफओ देखने की घटना हुई है। साल 2021 में 413 बार यूएफओ देखे गए। नॉर्थ-वेस्ट या यॉर्कशायर में सबसे अधिक यह घटना हुई है। यहां पर शनिवार को रात 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा यूएफओ देखे गए हैं।
जनवरी में घटी असामान्य घटना
इन घटनाओं की जांच करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि जनवरी 2021 में असामान्य घटना घटी थी। उन्होंने बताया कि वेल्श सीमा के पास पश्चिमी इंग्लैंड के चार शहरों में 18 घंटे के अंदर चार अलग-अलग लोगों ने चार ट्रायंगल यूएफओ को देखा था।
सबसे सटीक हैं आंकड़े
यूएफओ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल यूएफओ को देखने के आंकड़े सबसे सही हैं। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया है कि इनके सबूत ज्यादा स्त्रोतों से मिले हैं।
ब्रिटने में सबसे ज्यादा देखे गए यूएफओ
आंकड़ों को देखा जाए, तो ब्रिटेन को एलियंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि बीते कुछ सालों में ब्रिटेन के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने यूएफओ देखा है।