फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Temple: रात में इस मंदिर से गायब हो जाते थे भगवान, दुकान पर खुद लेने गए थे भोग, जानिए अद्भुत कहानी

Sun, 18 Jun 2023 08:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Temple: lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story
lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story - फोटो : iStock

Mysterious Temple: मध्य प्रदेश में बेहद प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर स्थित है। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर स्वर्ण आभूषणों के लिए मशहूर है। माना जाता है कि जो लोग  गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर नहीं जा पाते वह इस तीन सौल पुराने मंदिर में आकर भगवान के दर्शन करते हैं और भगवान उनकी प्रार्थना स्वीकार करते हैं। इस मंदिर को बेहद चमत्कारी माना जाता है। रतलाम में स्थित मंदिर चमत्कारों के बारे में स्थानीय लोग बताते हैं। काशीराम पालीवाल ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। 

स्थानीय लोग बताते हैं कि मंदिर में भगवान द्वारिकाधीश की प्रतिमा रात में गायब हो जाती थी। भगवान की पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट को शयन के लिए बंद कर दिए जाते थे, लेकिन सुबह मूर्ति गायब रहती थी। तब खोज होती थी तो मूर्ति को जहां से लाया गया था, उसी संत के पास मिलती थी।

Mysterious Temple: lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story
lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काशीराम पालीवाल के सदस्य का कहना है कि रात में भगवान मूर्ति बार-बार लापता होने लगी और संत के पास चली जाती। इसके बाद काशीराम पालीवाल ने फैसला किया कि प्रतिमा को अभिमंत्रित कराया जाए और भगवान को यहीं पर रोका जाए। अभिमंत्रों के द्वारा भगवान की प्रतिमा को रोका गया, जिससे भगवान नाराज हो गए। उन्होंने काशीराम को श्राप दिया कि तुमको इसका दंड मिलेगा। 
 
Mysterious Temple: lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story
lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story - फोटो : iStock

काशीराम के स्वप्न में आकर भगवान ने कहा कि तक तुम्हारा वंश पांच पीढ़ी तक नहीं बढ़ पाएगा। काशीराम ने भगवान के श्राप को स्वीकार किया और कहा कि आपका निर्णय मंजूर है, लेकिन हम आपकी यहां पर सेवा करते रहेंगे। उन्होंने ऐसा ही किया। 

Divorce Temple: ये है दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर, 600 साल पहले कराया गया था निर्माण, महिलाओं से है खास संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Temple: lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story
lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काशीराम पालीवाल के परिवार में पांच पीढ़ी तक कोई वंशज नहीं हुआ। सालों बाद उनकी बेटी के घर में एक पुत्र का जन्म हुआ। इससे पहले गोद लिए गए बच्चे ही परिवार और मंदिर की सेवा करते रहे। 

Ajab-Gajab: महिला को उठा ले गए एलियन, फिर किया कुछ ऐसा, चौंकाने वाले दावे ने उड़ाए लोगों के होश

विज्ञापन
Mysterious Temple: lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story
lord krishna idol used to disappear from dwarkadhish temple ratlam know the amazing story - फोटो : istock

जब दुकान से भगवान खुद भोग लेकर आए

रिपोर्ट के मुताबिक, रतलाम के द्वारिकाधीश मंदिर से जुड़ा एक और हैरान करने वाला चमत्कार सुना जाता है। कलीराम बा की मिठाई की दुकान से हर दिन भगवान द्वारिकाधीश को भोग लगाने के लिए पेड़े जाते थे। एक बार पेड़े का भोग मंदिर नहीं पहुंच पाया, तो भगवान भेष बदलकर मिठाई की दुकान से पेड़े लेकर आए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed