महिंद्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने बिहार के एक व्यक्ति का ट्वीट साझा किया है, जिसने अपने घर की पानी की टंकी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की डिजाइन में बनवाया है। भागलपुर के रहने वाले इंतसार आलम ने अपनी पहली कार महिंद्रा स्कॉर्पियो की डिजाइन में पानी टंकी बनवाने के लिए आगरा के कारगिरों को विशेष रूप से काम पर रखा था।
2 of 5
आनंद महिंद्रा
- फोटो : PTI
तस्वीरों में इस टंकी को देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे असली स्कॉर्पियो कार घर की छत पर रखी है। इतना ही नहीं इंतसार ने अपनी गाड़ी का नंबर भी बीआर 10 786 भी इस पर लिखवा रखा है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'इसी को मैं राइज स्टोरी कहता हूं। स्कॉर्पियो राइजिंग टू द रूफटॉप। मालिक को सलाम और सराहना। हम उनकी पहली कार के लिए उनके स्नेह को सलाम करते हैं।'
3 of 5
घर की छत पर बनाई स्कार्पियो कार जैसी पानी की टंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रविवार को ही आनंद महिंद्रा ने पानी की टंकी की तस्वीर साझा की और भविष्य के सभी उत्पादों के लिए बेंचमार्क के रूप में पानी की टंकी के निर्माण की सराहना की। महिंद्रा ने लिखा कि 'अब से, हमारे किसी भी उत्पाद की ब्रांड यात्रा तब तक पूरी नहीं होगी, जब तक कि कम से कम एक ग्राहक उस पर अपने पानी के डिजाइन का आधार न बना दे।'
4 of 5
घर की छत पर बनाई स्कार्पियो कार जैसी पानी की टंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस अनोखे डिजाइन में पानी की टंकी बनवाने का विचार इंतसार की पत्नी का है। उन्होंने आगरा में कुछ ऐसा ही देखा और अपने पति को इसके बारे में बताया। इंतसार अपने घर की छत पर इस तरह के टैंक को बनाने के लिए तैयार थे।
5 of 5
आनंद महिंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंतसार आलम ने इस टंकी को बनवाने के लिए आगरा से कामगारों को बुलाया था। ह भागलपुर में आकर उनके निवास पर स्कॉर्पियो के आकार की पानी की टंकी को बनाए। इसके बाद मजदूर भागलपुर पहुंचे और उन्होंने इसे तैयार किया। इंतसार ने इसके निर्माण में करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए।