फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: कैंसर पीड़ित 5 साल की बच्ची के सामने डॉक्टर ने किया धमाकेदार डांस, खुशी से उछल पड़ी बच्ची

Tue, 03 Nov 2020 09:19 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 03 Nov 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
uk hospital staff members special ballet dance for 5 years old cancer patient video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर या कर्क रोग एक बहुत ही घातक बीमारी है। इस बीमारी में शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाओं का अनियंत्रित विभाजन होने लगता है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को अपने चपेट में ले सकती है। यूके के एक अस्पताल में स्टाफ के सदस्यों ने कैंसर रोगी पांच वर्षीय बच्ची को खुश करने के लिए विशेष डांस किया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्ची का नाम इसोबेल फ्लेचर है। वोस्टरशायर रॉयल अस्पताल के कर्मचारियों की परफॉर्मेंस के बाद इसोबेल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

uk hospital staff members special ballet dance for 5 years old cancer patient video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

इसोबेल के कमरे में डॉक्टर बेयोन कमलराजन और एम्मा मंदर ने रंगीन टुटू पहनकर बैले डांस परफॉर्म किया। बता दें कि इसाबेल का दूसरी बार कैंसर का इलाज किया जा रहा है। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने से पता चलता है कि इसोबेल खुशी से हंस रही थी। क्योंकि उनके लिए डॉक्टर और नर्स डांस कर रहे हैं।

uk hospital staff members special ballet dance for 5 years old cancer patient video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर को द्वारा किए जा रहे बैले डांस को देखकर इसोबेल जोर-जोर से हंसने लगीं। वर्सेस्टरशायर एक्यूट हॉस्पिटल्स एनएचएस ट्रस्ट ने क्लिप साझा करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि "जब बैले-मैड इजी अपने कैंसर के इलाज के लिए शुक्रवार को हमारे चिल्ड्रन क्लिनिक में आईं, तो टीम के दो लोगों ने उन्हें एक बहुत ही विशेष दिनचर्या के साथ आश्चर्यचकित कर दिया। शानदार सरप्राइज के लिए बेलॉन और एम्मा का धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन
uk hospital staff members special ballet dance for 5 years old cancer patient video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

डेली मेल के मुताबिक, इसोबेल लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के लिए कीमोथेरेपी उपचार से गुजर रही हैं। इससे पहले उसने मई 2019 में उपचार शुरू करने से पहले दो साल पूरे कर लिए थे। अस्पताल के कैंसर यूनिट में बच्चों और युवा लोगों की ऑन्कोलॉजी नर्स डॉन फोर्ब्स ने कहा, "हमने सोचा कि यह खुश करने का एक अच्छा तरीका होगा। वह हमेशा अपने साथ बैले किताबें रखती हैं और उन्हें अपने इलाज के दौरान पढ़ने के लिए ले आती हैं।"

विज्ञापन
uk hospital staff members special ballet dance for 5 years old cancer patient video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस वीडियो पर अबतक एक लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 2 हजार से भी अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं और सैकड़ों कमेंट्स भी आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed