फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर की छत पर इस शख्स ने स्कॉर्पियो कार की डिजाइन में बनवाई पानी की टंकी, तस्वीरों को देख आनंद महिंद्रा ने किया सलाम

Tue, 03 Nov 2020 12:02 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 03 Nov 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
bihar man installed scorpio shaped water tank anand mahindra gives epic reaction
घर की छत पर बनाई स्कार्पियो कार जैसी पानी की टंकी - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्रा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने बिहार के एक व्यक्ति का ट्वीट साझा किया है, जिसने अपने घर की पानी की टंकी महिंद्रा स्कॉर्पियो कार की डिजाइन में बनवाया है। भागलपुर के रहने वाले इंतसार आलम ने अपनी पहली कार महिंद्रा स्कॉर्पियो की डिजाइन में पानी टंकी बनवाने के लिए आगरा के कारगिरों को विशेष रूप से काम पर रखा था।

bihar man installed scorpio shaped water tank anand mahindra gives epic reaction
आनंद महिंद्रा - फोटो : PTI

तस्वीरों में इस टंकी को देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे असली स्कॉर्पियो कार घर की छत पर रखी है। इतना ही नहीं इंतसार ने अपनी गाड़ी का नंबर भी बीआर 10 786 भी इस पर लिखवा रखा है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि  'इसी को मैं राइज स्टोरी कहता हूं। स्कॉर्पियो राइजिंग टू द रूफटॉप। मालिक को सलाम और सराहना। हम उनकी पहली कार के लिए उनके स्नेह को सलाम करते हैं।'

bihar man installed scorpio shaped water tank anand mahindra gives epic reaction
घर की छत पर बनाई स्कार्पियो कार जैसी पानी की टंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रविवार को ही आनंद महिंद्रा ने पानी की टंकी की तस्वीर साझा की और भविष्य के सभी उत्पादों के लिए बेंचमार्क के रूप में पानी की टंकी के निर्माण की सराहना की। महिंद्रा ने लिखा कि 'अब से, हमारे किसी भी उत्पाद की ब्रांड यात्रा तब तक पूरी नहीं होगी, जब तक कि कम से कम एक ग्राहक उस पर अपने पानी के डिजाइन का आधार न बना दे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bihar man installed scorpio shaped water tank anand mahindra gives epic reaction
घर की छत पर बनाई स्कार्पियो कार जैसी पानी की टंकी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इस अनोखे डिजाइन में पानी की टंकी बनवाने का विचार इंतसार की पत्नी का है। उन्होंने आगरा में कुछ ऐसा ही देखा और अपने पति को इसके बारे में बताया। इंतसार अपने घर की छत पर इस तरह के टैंक को बनाने के लिए तैयार थे।

विज्ञापन
bihar man installed scorpio shaped water tank anand mahindra gives epic reaction
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इंतसार आलम ने इस टंकी को बनवाने के लिए आगरा से कामगारों को बुलाया था। ह भागलपुर में आकर उनके निवास पर स्कॉर्पियो के आकार की पानी की टंकी को बनाए। इसके बाद मजदूर भागलपुर पहुंचे और उन्होंने इसे तैयार किया। इंतसार ने इसके निर्माण में करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed