{"_id":"5cdbf0bdbdec22070a1a94fe","slug":"begich-towers-whittier-alaska-a-complete-town-in-one-14-storey-building","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस 14 मंजिला इमारत में बसा है पूरा शहर, अस्पताल से लेकर स्कूल, चर्च और पुलिस स्टेशन सब हैं यहां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस 14 मंजिला इमारत में बसा है पूरा शहर, अस्पताल से लेकर स्कूल, चर्च और पुलिस स्टेशन सब हैं यहां
आमतौर पर किसी भी शहर में अस्पताल, स्कूल, प्रार्थना स्थल और पुलिस स्टेशन जैसी जरूरी सुविधाएं होती हैं, जो उसे एक बेहतरीन शहर का रूप देती हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है जो एक ही इमारत में बसा हो। यकीनन आपने न कभी ऐसा देखा होगा और न ही सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर से रूबरू करवाएंगे जो एक ही इमारत में बसा है और सबसे खास बात कि यहां सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।
2 of 6
बेगिच टॉवर
- फोटो : Social media
दरअसल, अमेरिका के उत्तरी राज्य अलास्का का एक छोटा-सा कस्बा है व्हिटियर, जो अपनी बसाहट और व्यवस्था के कारण दुनियाभर में चर्चित है। इस पूरे कस्बे में मात्र एक 14 मंजिला इमारत है, जिसका नाम 'बेगिच टॉवर' है। यही कारण है कि इसे वर्टीकल टाउन भी कहते हैं।
3 of 6
बेगिच टॉवर
- फोटो : Social media
इस एकमात्र इमारत में कस्बे के लगभग 200 परिवार रहते हैं। इस इमारत में केवल लोग ही नहीं रहते, बल्कि उनकी आवश्यकता और जरूरत की हर सामग्री के लिए यहां व्यवस्था की गई है। इमारत में पुलिस स्टेशन, स्वास्थ्य सेवा केंद्र, स्टोर्स, लॉन्ड्री और चर्च सब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बेगिच टॉवर
- फोटो : Social media
इस इमारत में काम करने वाले सभी कर्मचारी और मालिक इसी इमारत में रहते हैं। यही वजह है कि इस इमारत में अन्य इमारतों की तुलना में अधिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बेगिच टॉवर
- फोटो : Social media
शीतयुद्ध के दौर में यह इमारत सेना का बैरक हुआ करती थी, लेकिन बाद में यहां आम लोग रहने लगे। इस इमारत में रहने वाले लोगों की जीवनशैली भी बाकी जगहों के लोगों से अलग है। इस इलाके में मौसम ज्यादातर समय खराब ही रहता है, इसकी वजह से यहां के लोग कहीं भी आ-जा नहीं पाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।