Baba Vanga and Nostradamus Predictions: साल 2024 का आखिरा महीना चल रहा है और हम कुछ ही दिन में नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। दुनिया में ऐसे कई भविष्यवक्ता हैं, जिन्होंने आने वाले साल (New Year 2025) के लिए भविष्यवाणियां की हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। दोनों भविष्यवक्ताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के जन्म के बीच तीन सदियों का अंतर था। इसके बाद भी दोनों की कई भविष्यवाणियों में समानताएं हैं। दोनों भविष्यवक्ताओं ने तीन ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने दुनिया को डरा दिया है।
कौन थे बाबा वेंगा
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।
2 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
- फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस के बारे में...
नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था। वह कम उम्र में ही भविष्यवाणियां करने लगे थे। पेश से नास्त्रेदमस डॉक्टर और एक शिक्षक थे। सदियों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने मेडिकल डिग्री नहीं होने के बाद भी एक डॉक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह साल 1547 के करीब भविष्यवक्ता बन गए। साल 1566 में उनका निधन हो गया।
3 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
- फोटो : Freepik
जानिए तीन भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने इंसानों और इंसानों का एलियन से संपर्क, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश, यूरोप में आतंकवादी हमले और किंग चार्ल्स के लिए एक अशांत शासनकाल समेत कई एक समान भविष्यवाणियां की हैं।
4 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
- फोटो : Freepik
सबसे खास बात यह है कि दोनों भविष्यवक्ताओं ने 2025 में यूरोप में एक विनाशकारी संघर्ष की भविष्यवाणी की है। इससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। उनका दावा है कि इस संघर्ष की चपेट में धीरे-धीरे पूरी दुनिया आ जाएगी। बाबा वेंगा का दावा है कि यूरोप में शुरू होने वाले संघर्ष की वजह से मानव जाति के विनाश की शुरुआत होगी और संघर्ष धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा।
Space Traffic: धरती पर नहीं आएगी सूरज की रोशनी! जानिए क्यों वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
5 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की तीन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया
- फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस ने यूरोप के एक भयावह भविष्य की भविष्यवाणी की है। उन्होंने ब्राजील में ज्वालामुखी विस्फोट और भयंकर बाढ़ समेत विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं की बात कही है। उनका कहना है कि इन आपदाओं के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। संभावना है कि इससे वैश्विक व्यवस्था को नया रूप मिले।