फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Takshak Naag Video: झारखंड में पहली बार मिला उड़ने वाला 'तक्षक नाग', 100 फीट तक लगा सकता है छलांग

Tue, 03 Dec 2024 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 04:36 PM IST
सार

Takshak Naag: झारखंड में पहली बार ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक मिली है। राजधानी रांची के नामकुम स्थित आसीएच दफ्तर में यह दूर्लभ सांप मिला है। इस उड़ने वाले सांप को तक्षक नाम से बुलाया जाता है। झारखंड में पहली बार इस प्रजाति का सांप मिला है।

विज्ञापन
Takshak Naag: rare snake takshak naag found first time in ranchi jharkhand ornate flying snake
झारखंड में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला तक्षक नाग!  - फोटो : अमर उजाला

Takshak Naag: झारखंड में पहली बार ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक मिला है। प्रदेश की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आसीएच दफ्तर में यह दूर्लभ सांप पाया गया। इस उड़ने वाले सांप को तक्षक नाग के नाम से बुलाया जाता है। झारखंड में पहली बार इस प्रजाति का सांप मिला है। आसीएच दफ्तर में सांप देखने के बाद हड़कंप मच गया। डर के मारे कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग गए। कर्मचारियों ने सांप पकड़ने वाले यानी स्नेक कैचर रमेश महतो को बुलाया। उन्होंने सांप सावधानी पूर्वक पकड़कर एक कार्टन में डालकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। 



ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक के बारे में रोचक बातें

ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक उड़ने वाला सांप नहीं है। जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी के मुताबिक, यह दुर्लभ सांप एक तरीके से लहराता है। इससे वायुगतीय बल उतपन्न होता है। सांप जब उड़ते हैं, तो वो अपने आकार को बदलते हैं। सापों की गति और वायुगतीय बल इसे आकाश में तैरने का भ्रम उतपन्न करने में सक्षम बनाते हैं। एक शोध के मुताबिक, फ्लाइंग स्नेक अपने एरोडायनेमिक शरीर की वजह से छलाक लगाकर दूर तक जा सकते हैं। इस गुण के कारण खतरों से बचने में उन्हें मदद मिलती है। 
 

Takshak Naag: rare snake takshak naag found first time in ranchi jharkhand ornate flying snake
झारखंड में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला तक्षक नाग!  - फोटो : Adobe Stock

100 फीट तक लगा सकता छलांग

सांप का रेस्क्यू करने वाले रमेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड में ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक का पहला रेस्क्यू किया गया है। इसमें थोड़ा जहर होता है, जिससे यह अपना शिकार करता है। छोटी छपकलियों को खाता है। इस सांप को तक्षक नाग भी कहा जाता है।

Takshak Naag: rare snake takshak naag found first time in ranchi jharkhand ornate flying snake
झारखंड में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला तक्षक नाग!  - फोटो : Adobe Stock

रांची में मिला सांप मादा है और तीन फीट से अधिक लंबा है। यह सांप शिकार करने के लिए एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लागता है। सबसे खास बात यह है कि तक्षक नाग 50 से 100 फीट तक छलांग लगा सकता है। इसकी उम्र 12 साल होती है। रमेश ने बताया कि यह सांप बहुत दुर्लभ है। इसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस सांप को बिरसा जूलॉजिकल पार्क के स्नेक हाउस में रखा जाएगा।

Baba Vanga: बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए ऐसी कौन सी भविष्यवाणियां की हैं, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Takshak Naag: rare snake takshak naag found first time in ranchi jharkhand ornate flying snake
झारखंड में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला तक्षक नाग!  - फोटो : X

महाभारत ग्रंथ में है तक्षक नाग का जिक्र

महाभारत ग्रंथ में भी तक्षक नाग का जिक्र मिलता है। प्रजापति कश्यप की पत्नी कद्रू से तक्षक नाग उत्पन्न हुआ था। कद्रू से एक हजारों सापों का जन्म हुआ था। तक्षक नाग वासुकी से छोटा व दूसरे सांपों में सबसे भयानक था, जो पाताल लोक के आठ मुख्य नागों में से एक है।
 



Ajab-Gajab: शख्स को चट्टान में दबी मिली छोटी सी डिब्बी, खोलते ही उड़े होश, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Takshak Naag: rare snake takshak naag found first time in ranchi jharkhand ornate flying snake
झारखंड में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला तक्षक नाग!  - फोटो : X

तक्षक नाग को नागों का राजा भी कहा जाता है। तक्षक को भगवान शिव के गले में रहने वाले नागराज वासुकी का छोटा भाई माना जाता है। महाभारत काल में जब पांडवों के पौत्र परीक्षित शासन कर रहे थे, तक्षक नाग ने ही उन्हें काटा था। इसके काटने से उनकी मौत हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed