Baba Vanga Predictions: भविष्य जानने की इच्छा हर इंसान में होती है। लोगों जानना चाहते हैं कि आने वाले में आखिर क्या होने वाला है? भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता दुनियाभर में मशहूर होते हैं। कुछ ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। इनमें फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदम और बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है। नास्त्रेदमस ने 500 साल पहले ही कई बेहद महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने भी कई भविष्यवाणियां की हैं। दोनों ही भविष्यकताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।
बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा का बुल्गारिया में साल 1911 में जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। आज हम बाबा वेंगा की कुछ डरावनी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं...
2 of 5
बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि दुनिया का अंत साल 2025 में शुरू हो जाएगा। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा। इससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2028 में इंसान एक नए ऊर्जा स्रोत की खोज में शुक्र ग्रह पर पहुंच सकता है। बाबा वेंगा का कहना है कि 2033 तक ध्रुवीय बर्फ पिघलने में वृद्धि होगी और समुद्र के जल स्तर में भारी बढ़ोत्तरी होगी।
3 of 5
बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
2043 में यूरोप में होगा मुस्लिम शासन
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भू-राजनीतिक बदलाव भी होगा। उन्होंने कहा है कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी।
Sunita Williams: क्या आईएसएस पर खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? नासा की लीक रिपोर्ट से हुआ डराने वाला खुलासा
4 of 5
बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
वर्तमान समय में धरती पर कहीं दिन होता है, तो उसी समय कहीं पर रात होती है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2100 तक धरती का दूसरा हिस्सा कृत्रिम सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होगा। बाबा वेंगा का कहना है कि 2130 तक मानव का एलियन से संपर्क हो जाएगा। यह मानव इतिहास में एक बड़ी सफलता का संकेत है।
Alien News: अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! यूएफओ विशेषज्ञ ने किया हैरान करने वाला दावा
5 of 5
बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2170 में दुनियाभर में भयानक सूखा पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने साल 3005 में अंतरिक्ष में युद्ध की भविष्यवाणी की है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, मंगल ग्रह पर युद्ध हो सकता है। बाबा वेंगा क मुताबिक, साल 3797 में पृथ्वी नष्ट हो सकती है, लेकिन उन्होंने दावा किया है कि दूसरे ग्रहों पर जाने में मानव सक्षम होंगे। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, सन् 5079 में एक ब्रह्मांडीय घटना की वजह से दुनिया का अंत हो जाएगा।