{"_id":"6739ff6ff1cb08f65c0ac1b6","slug":"alien-news-ufo-expert-claims-there-s-an-alien-base-in-us-america-news-in-hindi-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alien News: अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! यूएफओ विशेषज्ञ ने किया हैरान करने वाला दावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Alien News: अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना! यूएफओ विशेषज्ञ ने किया हैरान करने वाला दावा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:11 PM IST
सार
Alien News: यूएफओ व्हिसलब्लोअर्स से जुड़े एक शख्स ने एलियन और अमेरिका को लेकर बेहद हैरान करने वाला दावा किया है। शख्स का दावा है कि अमेरिका में एलियन बेस है।
विज्ञापन
1 of 5
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Alien News in Hindi: क्या ब्रह्मांड में किसी और ग्रह पर जीवन है? इस सवाल का जवाब सालों से वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। इन सवालों के बीच अक्सर कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन को लेकर हैरान करने वाला दावा करते हैं। अब एक यूएफओ व्हिसलब्लोअर्स से जुड़े एक शख्स ने एलियन और अमेरिका को लेकर बेहद हैरान करने वाला दावा किया है। शख्स का दावा है कि अमेरिका में एलियन बेस है।
शख्स ने अपने दावे में कहा है कि अमेरिका की सरकार ने एलियन एक्टिविटी और यूएफओ से संबंध रखने की बात को छिपाकर रखा है। डैनी शीहान नाम के इस शख्स ने कहा कि अमेरिका में एलियन बेस देखे गए हैं। डैनी ने दावा किया है कि यूएसएस निमित्ज को इन एलियन ठिकानों और यूएफओ की निगरानी के लिए रखा गया है। बताया जा रहा है कि इन बेस पर अभी तक 100 से अधिक बार यूएफओ को आते-जाते देखा गया है। एलियन अंतरिक्ष से नीचे आते हैं और फिर उस स्थान पर पानी के नीचे चले जाते हैं।
2 of 5
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डैनी शीहान हाल के सालों में यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस में यूएफओ व्हिसलब्लोअर्स को लाने में शामिल हैं। वह इंसानों के साथ एलियंस की मुठभेड़ों के बारे में कथित सरकारी कवर-अप के सबूत देने में सहायता कर रहे हैं।
3 of 5
एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया
- फोटो : Adobe Stock
डैनी की तरफ से दो स्थानों को एलियन को लेकर दावा किया गया है। उन्होंने एक बेस का सटीक स्थान बताया। उनका दावा है कि इसमें सैकड़ों यूएफओ आते-जाते देखे गए हैं। डैनी ने यह दावा न्यू पैराडाइम इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित एक प्रेजेंटेशन में किया है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर एलियंस के ठिकाने हैं। उन्होंने कहा कि एलियन दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में हमारी नजरों से दूर रहते हैं। इसके साथ ही वह पृथ्वी पर समुद्र तल के नीचे भी हैं।
अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : Freepik
उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स के दक्षिण में बाजा के ठीक नीचे एक ठिकाना है। उन्होंने कहा कि यह स्थान ग्वाडालूप द्वीप या इस्ला ग्वाडालूप नामक स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यूएसएस निमित्ज को इस ठिकान की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। यहां पर 100 से अधिक यूएफओ आते-जाते देखे गए हैं। अंतिरक्ष से आकर पानी के नीचे जाते देखा गया है।
अमेरिका में यहां पर है एलियंस का ठिकाना!
- फोटो : Freepik
उनका कहना है कि हमें पता है कि वहां पर नीचे एक ठिकाना हैं। उन्होंने कहा कि यूएसएस निमित्ज दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल है और यह परमाणु ऊर्जा से संचालित है। यह 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएगा। डैनी ने जिस द्वीप के बारे में बताया है कि वहां सिर्फ 15 से 213 लोग रहते हैं। यहां पर कई दुर्लभ जानवर भी हैं। लेकिन यहां ऐसे कोई भी एलियन की पुष्टि नहीं हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।