Baba Vanga Predictions 2024: बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल है। बाबा वेंगा को बालकन का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था जो बुल्गारिया की एक महिला फकीर थीं। बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी 1911 में स्ट्रुमिका, उत्तर मेसिडोनिया में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त 1996 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
Baba Vanga Predictions 2024: बाबा वेंगा की 2024 के लिए डराने वाली भविष्यवाणी, दुनिया में मची खलबली
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा की 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बताया जाता है कि एक घातक तूफान में बचपन में उनकी आंखों की रोशनी जाने के बाद उनको अपनी शक्तियां मिली थीं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की आज भी चर्चा होती है। एस्ट्रोफेम के मुताबिक, बाबा ने साल 2024 में किसी देशवासी के हाथों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की भविष्यवाणी की थी।
क्रेमलिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खराब सेहत और उन्हें कैंसर होने की खबरों को अफवाह बताकर खारिज करता रहा है। हाल ही में पुतिन की मौत का दावा किया था, जिसे क्रेमलिन ने खारिज कर दिया। बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2024 में एक बड़ा देश जैविक हथियारों का परीक्षण या उससे हमला करेगा। इसके अलावा उन्होंने यूरोप में आतंकी हमले की आशंका भी जताई थी।
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि अगले साल वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला बड़े आर्थिक संकट आएगा। उन्होंने कई वजहों की तरफ इशारा किया था। इनमें कर्ज का बढ़ता स्तर, बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक शक्ति का पश्चिम से पूर्व की तरफ बदलाव शामिल है। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने 2024 के लिए मौसम से संबंधित भयानक घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भविष्यवाणी की थी।
Great Smog of London: जब लंदन के घने स्मॉग ने एक दिन में ले ली हजारों लोगों की जानें
इसके अलावा उन्होंने साइबर हमलों में वृद्धि की भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा है कि एडवांस हैकर्स पावर ग्रिड और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाएंगे। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होगा।
NASA: नासा ने खोजा एलियन सौर मंडल, धरती से हैं सात बड़े ग्रह, जानिए इस रहस्यमयी सोलर सिस्टम के बारे में...