Atlantic Ocean: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अटलांटिक महासागर में सतह से नीचे समुद्र तल में अज्ञात और कई रहस्यमयी छेद खोजे हैं। महासागर में सतह से 2.7 किमी नीचे समुद्रतल में इन छेद को देखकर वैज्ञानिक हैरान हो गए हैं। उन्होंने इसकी पहचान के लिए दुनिया से मदद मांगी है। खोजे गए ये सभी छेद एक सीधी रेखा में हैं जिसकी वजह से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। अमेरिका के नेशनल ओसेनिक एंड ऐट्मस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इनकी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
समुद्र कई रहस्यों से भरा हुआ है जिनसे वैज्ञानिक पर्दा उठाने की कोशिश में लगे हैं। रहस्यों को सुलझाने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिकों की नजर अटलांटिक महासागर में इन रहस्यमयी छेदों पर पड़ी। अब हैरान अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया के एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों से इसकी पहचान के लिए मदद मांगी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि महासागर की गहराई में जाने पर यह रहस्यमयी छेद नजर आए।
2 of 5
समुद्र में मिले रहस्यमयी छेद
- फोटो : Twitter @TheNorskaPaul
वैज्ञानिकों का कहना है पहले भी इस इलाके में यह छेद दिखे थे, लेकिन इसके पीछे के रहस्य से अभी भी पर्दा नहीं उठ पाया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि महासागर की सतह में मिले ये छेद ऐसे दिखते हैं जैसे किसी इंसान ने बनाया हो। छेद का रिसर्च करने से पता चलता है कि इन छेदों को किसी चीज से खोदकर बनाया गया था। इन छेदों को मध्य अटलांटिक रिज क्षेत्र में खोजा गया है।
3 of 5
समुद्र में मिले रहस्यमयी छेद
- फोटो : iStock
नोआ (NOAA) ने बताया है कि उनके गोताखोरों की एक टीम ने एक नक्शा तैयार किया है जिससे तीन बार में छेद की जांच की जा सके। वैज्ञानितकों ने इसकी जांच के लिए रिमोट व्हीकल का भी इस्तेमाल किया है। वैज्ञानिक अटलांटिक महासागर, अजोरस और दूसरे गहरे महासागरों के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते थे। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यमयी छेदों की तस्वीर शेयर कर लोगों से उनकी राय पूछी है।
4 of 5
समुद्र में मिले रहस्यमयी छेद
- फोटो : iStock
एलियन पर हो रहा शक
नोआ के फेसबुक पर तस्वीरें शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों का कहना है कि महासागर की गहराईयों में मिले छेद एलियन ने किया है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी कंपनी ने सतह के सैंपल लेने के लिए ऐसा किया हो।
5 of 5
समुद्र में मिले रहस्यमयी छेद
- फोटो : iStock
अटलांटिक महासागर में मिड अटलांटिक रेंज उत्तर से दक्षिण तक फैला हुआ है। यह क्षेत्र 10 हजार समुद्री मील में स्थित है जो दुनिया का सबसे लंबा पहाड़ी क्षेत्र है। यहां पर धरती के सबसे ज्यादा रहस्य छिपे हुए हैं। यह पूरा इलाका पानी में होने की वजह से इसकी जांच नहीं हो पाई है।