{"_id":"672da2d7cb19751e3b0f1790","slug":"asia-richest-village-is-madapar-in-india-there-are-only-17-banks-here-in-hindi-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab Gajab: भारत के इस राज्य में है एशिया का सबसे अमीर गांव, यहां 17 तो सिर्फ बैंक हैं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab Gajab: भारत के इस राज्य में है एशिया का सबसे अमीर गांव, यहां 17 तो सिर्फ बैंक हैं
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:05 AM IST
सार
आमतौर पर गांवों को लेकर हमारी धारणा यह होती है कि वहां जीवन स्तर शहरी इलाकों की तुलना में कम होता है। लेकिन गुजरात के कच्छ जिले का मदापार गांव इस धारणा को चुनौती देता है। यह गांव एशिया का सबसे अमीर गांव है।
विज्ञापन
1 of 5
एशिया का अमीर गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Asia richest village: गांव का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में कई तस्वीरें आती हैं। कुछ लोगों के लिए गांव का मतलब है शांति और सुकून होता है, जबकि कुछ लोगों के लिए गांव का मतलब कठिन मेहनत और संघर्ष होता है। मगर एक बात सभी में समान है, और वह है गांव की सुंदरता और सरलता। गांव में हरे-भरे खेत, नीले आसमान, और ताजी हवा होती है। गांव की सुंदरता और सरलता हमें हमेशा आकर्षित करती है।
2 of 5
भारत का अमीर गांव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
देखा जाए तो आमतौर पर गांवों को लेकर हमारी धारणा यह होती है कि वहां जीवन स्तर शहरी इलाकों की तुलना में कम होता है। एक धारणा और होती है कि यहां रहने वाले लोग आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एशिया का सबसे अमीर गांव कहां है? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
3 of 5
गुजरात में है मदापार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
एशिया का सबसे अमीर गांव भारत के गुजरात राज्य में है। जी हां, कच्छ जिले का मदापार गांव को एशिया का सबसे अमीर गांव के तौर पर लिस्ट किया गया है। बैंक में पैसा जमा करने के मामले में यह एशिया का सबसे अमीर गांव है। गांव में लगभग 7,000 करोड़ भारतीय रुपये बैंक में जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मदापार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
इस गांव में लगभग 17 बैंक हैं जो 7,600 परिवारों को सेवा देते हैं। मदापार गांव की समृद्धि का एक बड़ा कारण यहां अप्रवासी भारतीय हैं, जो यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि देशों में चले गए हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस छोटे से गांव के अधिकतर लोग विदेश में रहते हैं। ऐसे में वे वहां जो पैसा कमाते हैं उसका एक बड़ा हिस्सा गांव के ही बैंक में जमा करते हैं। मदापार गांव में अन्य गांवों के तुलना में साफ पानी, अच्छी सड़कें, पार्क और साफ-सफाई है। अच्छे स्कूल, मंदिर और दूरगामी दृष्टि के लोगों ने ग्रामीणों की जिंदगी को बेहतर बनाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।