{"_id":"60655fb78ebc3ee61e7ce5b7","slug":"american-company-lunar-international-gifted-one-acre-land-on-moon-to-iftekhar-rehmani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरभंगा के रहने वाले इस शख्स को मिली चांद पर एक एकड़ जमीन, अमेरिकी कंपनी ने दिया गिफ्ट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दरभंगा के रहने वाले इस शख्स को मिली चांद पर एक एकड़ जमीन, अमेरिकी कंपनी ने दिया गिफ्ट
Thu, 01 Apr 2021 10:16 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
इन दिनों एक अजीबोगरीब खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह खबर इफ्तेखार रहमानी की है। ये बिहार में स्थित दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी चर्चा इन दिनों चारों ओर हो रही है। इफ्तेखार रहमानी को एक अमेरिकन कंपनी ने चांद पर एक एकड़ जमीन गिफ्ट किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो के माध्यम से लोगों को दिया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इफ्तेखार रहमानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। ये मूल रूप से दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी नोएडा में ऐआर स्टूडियोज नामक सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी है। इफ्तेखार काफी हुनरमंद इंसान हैं। ये लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के लिए भी काम करते हैं। लूना इंटरनेशनल चांद पर जमीनों की खरीद-बिक्री का काम करती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि इफ्तेखार ने लूनर कंपनी के सॉफ्टवेयर के तकनीकी क्षमता में कुछ सुधार किया। इस कारण कंपनी को इससे बहुत फायदा हुआ। इफ्तेखार के काम से खुश होकर कंपनी ने उन्हें चांद पर एक एकड़ जमीन तोहफे में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : @Pixabay
इस बात की जानकारी इफ्तेखार ने खुद एक वीडियो के माध्यम से दिया। वे अभी नोएडा में हैं। इस खबर को जब उनके गांव के लोगों ने सुना, तो उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इफ्तेखार को चांद पर जमीन मिलने से सभी गांव वाले खुश हैं। इस मौके पर वे एक दूसरे का मिठाई से मुंह मीठा करवा रहे हैं। परिवार के सदस्य इफ्तेखार रहमानी की कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
इस खबर को सुन कर इफ्तेखार की मां नासरा बेगम ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर काफी फक्र है। वह देश विदेश में काफी नाम कमा रहा है। ऊपर वाला मेरे बेटे को हर तरफ से कामयाबी दे। आपको बता दें कि खुद इफ्तेखार ने चांद पर जमीन मिलने की सूचना अपनी मां को फोन करके दिया।