कैमरे में कैद कुछ तस्वीरें दिल और दिमाग पर इतना असर करती हैं कि मन करता है कि उन्हें बार-बार देखें। दिल की धड़कनों को कुछ देर के लिए रोक देने वाली ऐसी ही कुछ तस्वीरों ने जीता है नेशनल ज्योग्राफिक ट्रेवल्स का खिताब। देखें इन तस्वीरों की खूबसूरती।
सांसें रोक देने वाली तस्वीरें, इन्हें मिला नेशनल ज्योग्राफिक ट्रेवल्स का खिताब
यह तस्वीर बांग्लादेश के टोंगी रेलवे स्टेशन की है। यहां दोनों ट्रेनों के ऊपर चढ़े कुछ युवक मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। डेविड नम ने इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया।
सांसें रोक देने वाली तस्वीरें, इन्हें मिला नेशनल ज्योग्राफिक ट्रेवल्स का खिताब
किंग फुंग वांग ने इस रंगीन तस्वीर को वियतनाम के हो चिन मिन सिटी में स्थित अपने होस्टल के 12 वे मंजिल से ली है।
सांसें रोक देने वाली तस्वीरें, इन्हें मिला नेशनल ज्योग्राफिक ट्रेवल्स का खिताब
तारों भरी रात में प्यासे कुछ भैंसों को बड़े धैर्य से पानी पीते हुए एलीसन लैंगवाड ने अपने कैमरे में कैद किया।
सांसें रोक देने वाली तस्वीरें, इन्हें मिला नेशनल ज्योग्राफिक ट्रेवल्स का खिताब
ट्रेसी जेनिंग्स ने केप टाउन के सिमन्सटाउन के समुद्र में इस सात गिल वाले शार्क को अपने कैमरे में कैद किया था।