फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इंसानों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं एलियंस! अंतरिक्ष से मिल रहे संकेत से वैज्ञानिक हैरान

Fri, 17 Dec 2021 12:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
aliens trying to talk to humans found mysterious radio waves scientist shocked
इंसानों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी चीज लगी है जिसके बाद दुनिया हैरान है। वैज्ञानिकों ने अतंरिक्ष से आ रहे रहस्यमयी सिग्नल को पकड़ा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंतरिक्ष से आ रहे रहस्मयी सिग्नल एलियंस के होने के संकेत दे रहे हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसको लेकर वैज्ञानिक जांच करने में जुटे हुए हैं। एलियंस को लेकर अक्सर दावे किए जाते हैं। अब सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में इंसान के अलावा कोई और भी प्राणी हैं? 



रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों ने कहा है कि रेडियो स्रोत का जो पैटर्न है उसमें कभी डियो सिग्नल्स फिट नहीं हो पाते हैं। अतंरिक्ष से मिल रहे सिग्नल किसी अंजान खगोलीय वस्तु की तरफ इशारा कर रहे हैं। द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में एक रिसर्च प्रकाशित किया गया है जिसमें खगोलविदों ने अपने इस जांच के परिणाम को शेयर किया है। चीफ राइटर जिटेंग वांग का कहना है कि नए सिग्नल की अनोखी बात यह है कि इसमें अधिक ध्रवीकरण है। उन्होंने ये बातें सिडनी यूनिवर्सिटी की प्रेस रिलीज में कही हैं। 

aliens trying to talk to humans found mysterious radio waves scientist shocked
इंसानों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

पहले कभी नहीं दिखा ऐसा
जिटेंग वांग ने बताया कि पहले कभी भी इस तरह का कुछ नजर नहीं आया था। उन्होंने बताया कि पहले महसूस किया गया कि ये सिग्नल किसी तारे से मिल रहे हैं, लेकिन इन तरंगों का पैटर्न उस पैटर्न से बिल्कुल विपरीत है। वांग और विशेषज्ञों की इंटरनेशनल टीम ने इस स्त्रोत की खोज के लिए ऑस्ट्रेलिया में CSIRO के ASKAP रेडियो टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया है। इस आब्जेक्ट का रिसचर्स ने ASKAP J173608.2-321635 नाम रखा है। 
aliens trying to talk to humans found mysterious radio waves scientist shocked
इंसानों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock


स्कूल ऑफ फिजिक्स और सिडनी इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी में प्रोफेसर के तौर पर काम करने वाली तारा मर्फी का कहना है कि अंतरिक्ष से मिलने वाले सिंग्नल का स्त्रोत अद्भुत था और पहले कभी नहीं देखा गया था। वह जिस तरह व्यवहार कर रहा था वह असाधारण था।

विज्ञापन
विज्ञापन
aliens trying to talk to humans found mysterious radio waves scientist shocked
इंसानों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

साल 2020 में 9 महीने में स्रोत से छह रेडियो संकेतों को खोजा गया जिसके बाद खगोलविदों ने ऑब्जेक्ट के बारे में जानने की कोशिश की। खोज के बाद इसकी उत्पति को लेकर अभी भी कई सवाल है जिनके जवाब नहीं मिल पाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed