फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कब जवाब देंगे एलियंस

Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Aliens News: scientist claims aliens possibly received messages from earth take 27 years to reply
Alien News - फोटो : iStock

Aliens News in Hindi: वैज्ञानिकों के लिए एलियन अभी भी रहस्य बने हुए हैं। धरती पर कई बार लोग एलियंस या यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। इसकी वजह से वैज्ञानिक एलियंस से संपर्क करने की लगातार कोशिश करते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। शोधकर्ताओं ने बताया कि हो सकता है कि एलियंस को धरती का कोई मैसेज मिला हो, लेकिन उनका जवाब धरती पर आने में 27 साल लग सकते हैं। 



वैज्ञानिकों ने बताया कि अंतरिक्ष इतना बड़ा है कि इसकी वजह से यहां पर संचार ट्रांसफर में लाइट ईयर्स लग जाते हैं। यह दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज को भी धीरे करता है। नासा के डीप स्पेस नेटवर्क (डीएसएन) रेडियो डिशेज ने सौर मंडल के दूर-दराज के इलाकों में रेडियो सिग्नल छोड़े हैं। साल 1972 में एक सिग्नल भेजा गया था जो साल 2022 में पहुंचा। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने क्या बताया है?
 

Aliens News: scientist claims aliens possibly received messages from earth take 27 years to reply
Alien News - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक, अंतरिक्ष की जांच के लिए साल 1972 में पॉयनियर 10 (एक सिग्नल) को लाॅन्च किया गया था, जो साल 2002 में 12 बिलियन मील दूर स्थित एक ड्वार्फ स्टार (बौना तारा) पर पहुंच पाया। वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि इस स्टार पर किसी एलियन जीवन से जुड़ा हुआ कोई जवाब धरती पर साल 2029 में पहुंच पाएगा। इसी तरह साल 1977 में वायेजर 2 को अंतरिक्ष की जांच के लिए भेजा गया था, जो साल 2007 में दो सितारों तक पहुंच पाया। 
 

Aliens News: scientist claims aliens possibly received messages from earth take 27 years to reply
Alien News - फोटो : iStock

प्रकाशित की गई एक स्टडी के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने सितारों की एक सूची तैयारी की है। इन सितारों को धरती से भेजे गए मैसेज अगली शताब्दी तक मिल सकते हैं। अंतरिक्ष संचार की धीमी गति की वजह से जवाब के लिए वैज्ञानिकों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 

Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे महंगा आलू, सालभर में सिर्फ 10 दिन बिकता है, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens News: scientist claims aliens possibly received messages from earth take 27 years to reply
एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल - फोटो : iStock

हालांकि कुछ वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एलियन दुनिया से कोई जवाब आता है, तो इसे पकड़ने में वैज्ञानिक असफल हो सकते हैं। अमेरिकी खगोलविद मेसी हस्टन का कहना है कि एलियन दुनिया से आए जवाब का पता लगाने की क्षमता कई फैक्टर्स पर निर्भर होगा। मतलब जवाब के लिए वैज्ञानिक किसी स्टार की कितनी निगरानी कर रहे हैं और यह सिग्नल वापस कितनी देर में धरती पर पहुंच सकते हैं। खगोलविद मेसी हस्टन इस स्टडी में शामिल नहीं थे।

Ajab-Gajab: दुनिया का भूतिया जंगल, जहां हर तरफ हैं सिर्फ 'लाशें'! जानिए कहां है यह डरावनी जगह

विज्ञापन
Aliens News: scientist claims aliens possibly received messages from earth take 27 years to reply
Alien News - फोटो : iStock

अमेरिका के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के रेडियो खगोलविद जीन-ल्यूक मार्गोट का कहना है कि छोटे और इनफ्रीक्वेंस ट्रांसमिशन्स से दूसरे ग्रहों पर जीवन का पता नहीं लगाया जा सकता है। उनका कहना है कि धरती के रेडियो ट्रांसमिशन आकाशगंगा के 10 लाखवें भाग तक ही पहुंच पाए हैं। इस छोटे भाग में किसी सभ्यता के होने की संभावना बहुत कम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed