World Most Expensive Ptato: आलू का लगभग सभी सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि वह सदाबहार होता है। किसी भी सब्जी में आलू आसानी से घुलमिल जाता है। आलू को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि आलू की कीमत दूसरी सब्जियों से भी कम होती है। लेकिन आलू की एक किस्म है जो इसे सच में राजा की उपाधि दिलाती है।
Ajab-Gajab: दुनिया का सबसे महंगा आलू, सालभर में सिर्फ 10 दिन बिकता है, एक किलो की कीमत में खरीद सकते हैं सोना
अगर आप इस आलू की कीमत के बारे में सुनेंगे, तो कहेंगे कि इससे अच्छा तो सोना खरीदना अच्छा है। सबसे खास बात यह है कि इतना महंगा होने के बाद भी दुनियाभर में इस आल की मांग है। दुनियाभर के अमीर इस आलू को बड़े शौक से खाते हैं।
दरअसल इस विदेशी किस्म का आलू का नाम Le Bonate है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस आलू की एक किलो की कीमत 50 हजार रुपये है। इस आलू के एक किलो की कीमत में 10 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है।
Ajab-Gajab: दुनिया का भूतिया जंगल, जहां हर तरफ हैं सिर्फ 'लाशें'! जानिए कहां है यह डरावनी जगह
इस आलू की खेती फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier पर खास तौर से होती है। रेतीली मिट्टी पर इसकी खेती की जाती है। समुद्री शैवाल इसके खाद का काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर के जमीन पर ही होती है। यह आलू सिर्फ इसी द्वीप पर उगाया जाता है और बाजार में सिर्फ 10 दिन के लिए मिलता है, जिसकी वजह से यह इतना महंगा बिकता है।
Research on Clothes: शरीर के तापमान और हार्ट रेट की जानकारी देंगे ये खास कपड़े, जानिए क्या है इनकी खासियत
बताया जाता है कि इस आलू में कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इस आलू का छिलका भी फायदेमंद होता है। इस आलू को खाने वालों का कहना है कि इसमें नींबू, नमक और अखरोट का मिलाजुला स्वाद मिलता है। खासतौर इस आलू से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम बनाया जाता है।