Aliens News in Hindi: दुनियाभर में इन दिनों एलियंस को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब इस बीच एक दुर्लभ किताब सामने आई है जिसमें दूसरी दुनिया होने का दावा किया गया है। इस दुर्लभ किताब को 17वीं शताब्दी में लिखा गया था जो इंग्लैंड में मिली है। इस किताब में दो ग्रहों पर दूसरी दुनिया होने की बात कही गई है। इन दोनों के ग्रहों के नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
किताब में जिन दो ग्रहों पर दूसरी दुनिया होने की बात कही गई है वो शनि और बृहस्पति ग्रह हैं। इस किताब में लिखी बातों पर शायद कोई यकीन करें, लेकिन एलियंस और दूसरी दुनिया को मानने लोग इस पर यकीन कर सकते हैं। इस दुर्लभ किताब को 324 साल पहले लिखा गया था। इस किताब की अब जल्द ही नीलामी की जाएगी। अब इस किताब के सामने आने के बाद एलियंस और दूसरी दुनिया की चर्चा तेज हो गई है।
2 of 7
इन ग्रहों पर रहते थे एलियंस!
- फोटो : iStock
गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, खगोलशास्त्री क्रिस्टियान ह्यूजेंस ने साल 1698 में इस किताब को लिखी थी। उन्होंने सवाल करते हुए कहा था कि क्या ईश्वर दूसरे ग्रहों का निर्माण धरती से देखने के लिए करेगा? उनका कहना था कि इसके पीछे कोई न कोई वजह अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह उद्देश्य जीवन है।
3 of 7
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला
- फोटो : iStock
इस किताब में दूसरी दुनिया को लेकर बहुत सी बातें लिखी गई हैं। इस किताब का मूल्यांकन जिम स्पेंसर ने किया है। उनका कहना है कि किताब में लेखक ने यह बताने की कोशिश की है कि बाकी दुनिया में रहने वाले किस तरह नजर आते होंगे। वह अपना वक्त कैसे व्यतीत करते होंगे और उनको गाने सुनना कैसा लगता होगा। उन्होंने इसको मजाक करार दिया है। हालांकि वैज्ञानिकों तथ्यों के साथ इसको जोड़कर बताने की कोशिश की गई है।
4 of 7
इन ग्रहों पर रहते थे एलियंस!
- फोटो : Pixabay
इंग्लैंड में मिली इस किताब में कई हैरान करने वाली बाते लिखी गई हैं। इसके कहा गया है कि किसी को भी दूसरी दुनिया के लोग पकड़े सकते हैं। इसक अलावा वह कोई चीज फेंक भी सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह जमीन से छोटी वस्तु भी ले सकते हैं।
5 of 7
इन ग्रहों पर रहते थे एलियंस!
- फोटो : Pixabay
इस किताब में वह कैसे दिखते हैं यह भी बताया गया है। लेखक ने कहा है कि उनके पैर अजीबोगरीब दिखते हैं। कहीं-कहीं वह उड़ भी सकते हैं। खगोलशास्त्री क्रिस्टियान का कहना है कि वह बुद्धिमान भी हैं। उनका कहना है कि हो सकता है कि खासकर शनि और बृहस्पति पर खगोलविद या मास्टर नेविगेटर हों।