फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! 45 साल बाद पता चला कहां से आया था 'wow'

Wed, 01 Jun 2022 12:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Aliens News in Hindi Mysteries of Alien Signal Wow Solved After 45 Years Old Mystery of Wow
वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! - फोटो : iStock

Wow! Signal: ब्रह्मांड में धरती के अलावा क्या दूसरे किसी ग्रह पर जीवन है? वैज्ञानिक सालों से इस चीज की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही उनको उम्मीद है कि ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी न किसी जगह जीवन जरूर होगा। लेकिन अभी यह सवाल है कि क्या धरती के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? इन सवालों का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है। लेकिन इतिहास के पन्नों में ऐसी कई घटनाएं दर्ज हैं जिन्होंने एलियंस जीवन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 

वाओ सिग्नल (wow) भी उन्हीं में शामिल है। कहा जाता है कि एलियंस ने इसके जरिए धरती के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की थी। 15 अगस्त 1977 को रात करीब 11.16 मिनट पर अंतरिक्ष से रेडियो टेलीस्कोप में एक संदेश आया था जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। रेडियो टेलीस्कोप पर लगभग 1 मिनट 12 सेकंड तक एक अजीबोगरीब संदेश चला था। इस संदेश ने ब्रह्मांड में एलियन होने की संभावना को मजबूत कर दिया था। यह अजीब सिग्नल बिग ईयर रेडियो टेलीस्कोप को मिला था।

Aliens News in Hindi Mysteries of Alien Signal Wow Solved After 45 Years Old Mystery of Wow
वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! - फोटो : istock

इस सिग्नल के बारे में वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे थे। अब इस रहस्य का खुलासा हुआ है कि एलियन ने wow नहीं कहा था। इस रहस्यमयी सिग्नल को देखने के बाद खगोलविद जेरी एहमन ने डेटा के प्रिंटआउट पर wow लिख दिया था। सिग्नल मिलने के बाद वैज्ञानिक बेहद खुश थे, क्योंकि यह दूसरे सिग्नल से 20 गुना ज्यादा मजबूत था।

Aliens News in Hindi Mysteries of Alien Signal Wow Solved After 45 Years Old Mystery of Wow
वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! - फोटो : istock

माना जाता है कि द सर्च फॉर एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल इंटेलिजेंस( SETI) द्वारा रिकाॅर्ड किया गया यह सिग्नल अब तक सबसे बेहतर है। एलियंस की तलाश करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि हो सकता है यह पहली बार एलियंस ने धरती से संपर्क करने की कोशिश की हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens News in Hindi Mysteries of Alien Signal Wow Solved After 45 Years Old Mystery of Wow
वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! - फोटो : iStock

45 साल वैज्ञानिकों ने पता लगाया सोर्स 

खगोलशास्त्रियों का मानना है कि अब 45 साल बाद उन्होंने सिग्नल के स्त्रोत को खोज लिया है। उन्होंने एक सूरज के आकार के तारे को अलग किया है जिसका नाम 2MASS 19281982-2640123 है।

विज्ञापन
Aliens News in Hindi Mysteries of Alien Signal Wow Solved After 45 Years Old Mystery of Wow
वैज्ञानिकों ने सुलझाया एलियन सिग्नल का रहस्य! - फोटो : iStock

वैज्ञानिक मानते हैं कि यह रहस्यमयी सिग्नल सूरज के आकार वाले तारे से ही आया था। साल 1977 में रेडियो टेलीस्कोप पर 72 सेकंड तक यह सिग्नल आया था। अब 45 साल बाद वैज्ञानिकों ने इसके स्त्रोत की खोज की है। ऐसा इसिएल हुआ, क्योंकि कभी और ऐसा सिग्नल नहीं आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed