Alien News in Hindi: दुनियाभर में इन दिनों एलियंस की चर्चा तेज हो गई है। आए दिन एलियंस को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों के इस रहस्य को जानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी दरवाजा खोजा है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि पत्थर को काटकर रास्ता बनाया गया हो।
अब इस बीच भविष्यवक्ता यूरी गेलर (Uri Geller) ने मंगल ग्रह पर मिले रहस्यमयी दरवाजे को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह पर दरवाजे की तरह दिखने वाली आकृति को एलियन ने लेजर बीम द्वारा बनाया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम एलियन से लगातार संधर्प साधन में लगे हैं जिसकी वजह से वह पांच साल में धरती पर आ सकते हैं। यूरी गेलर का दावा है कि पहले से ही एलियन इंसानों की निगरानी कर रहे हैं।
2 of 6
एलियंस ने मंगल ग्रह पर ऐसे बनाया दरवाजा
- फोटो : iStock
यूरी गेलर ने अपनी दिमागी शक्तियों के लिए पूरी दुनिया जाने जाते हैं। वह दिमागी शक्तियों से चम्मच को मोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि इसमे कोई शक नहीं है कि मंगल ग्रह के पत्थर पर दरवाजा की तरह दिखने वाली आकृति को लेजर बीम से बनाया गया है। उनका कहना है कि वहां कोई न कोई चीज जरूर है।
3 of 6
एलियंस ने मंगल ग्रह पर ऐसे बनाया दरवाजा
- फोटो : iStock
दिमाग की शक्तियों से चम्मच को मोड़ने वाले यूरी का दावा है कि उन्होंने अपनी दिमागी शक्तियों ने एलियंस को ऐसे कई काम करते हुए देखा है। उनका कहना है कि रिमोट व्यूइंग के माध्यम से अंतरिक्ष और समय के जरिए अपने दिमाग की माध्यम से एलियंस को यह सभी करते हुए देख सकता था।
4 of 6
एलियंस ने मंगल ग्रह पर ऐसे बनाया दरवाजा
- फोटो : iStock
इंसानों पर अटैक करेंगे एलियंस
यूरी का दावा है कि उन्होंने एक सफेद कमरे को देखा था जिसमें कई कंट्रोल पैनल लगाए गए थे और वह बहुत ही एडवांस थे। यूरी मानते हैं एलियन आने वाले पांच से 25 सालों में धरती पर शांति से आएंगे और उतरने के लिए अच्छी जगह की तलाश करेंगे। उनका कहना है कि धरती पर एलियंस आते हैं, तो यह किसी प्रकार का हमला नहीं होगा।
5 of 6
एलियंस ने मंगल ग्रह पर ऐसे बनाया दरवाजा
- फोटो : iStock
उनका दावा है कि वह धरती पर इंसानों से दोस्ती के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि एलियंस अगर इंसानों पर हमला करने आते, तो हम बहुत पहले ही खत्म हो जाते।