फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UFO Alien Alert: दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? जानिए यूएफओ पर हुए अब तक के सबसे बड़े खुलासे

Mon, 13 Feb 2023 06:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
UFO Alien Alert: Why did the discussion of aliens spread again in the world? know The big revelations on Ufo
दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? - फोटो : iStock

UFO Alien Alert: दुनिया के कुछ देशों के आसमान में यूएफओ (UFO) देखे जाने की घटना सामने आई है। इन देशों में लगातार अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने का मामला सामने आया है। जिन देशों में यूएफओ देखे गए हैं उनमें अमेरिका, कनाडा और चीन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में एक सप्ताह के अंदर चार बार यूएफओ देखे गए हैं। अमेरिका और कनाडा में देखे गए यूएफओ को अमेरिकी सेना ने फाइटर जेट्स की मदद से मार गिराया है। चीन में दिखे यूएफओ को भी मार गिराए जाने की तैयारी चल रही है। 



सबसे पहले अमेरिका में यूएफओ देखा गया था जिसके बाद कनाडा में भी देखा गया। अब चीन ने कहा कि उसके देश में भी यूएफओ दिखा है जिसे मार गिराने की वह तैयारी कर रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में तटीय शहर रिझाओ के पास पानी में एक अज्ञात उड़ती हुई चीज दिखाई दी है। अब इसे मार गिराने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी आसमान में चीन के 'जासूसी गुब्बारे' के साथ यूएफओ देखे जाने की घटना की शुरुआत हुई थी। अमेरिका ने इस गुब्बारे को मार गिराया था जिसे एक हफ्ते तक अमेरिका के आसमान में देखा गया था। लेकिन अब हाल के दिनों में अमेरिका, कनाडा और चीन में यूएफओ देखे गए हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है। 

UFO Alien Alert: Why did the discussion of aliens spread again in the world? know The big revelations on Ufo
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock

अब अमेरिकी वायु सेना के उत्तरी हवाई क्षेत्र की देखरेख करने वाले जनरल ने बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि लगातार यूएफओ के देखे जाने और उन्हें मार गिराने के सामने आ रहे मामले में एलियंस या अन्य किसी वजह को इनकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि मैं खुफिया एजेंसी और काउंटर इंटेलिजेंस को इसके बारे में पता लगाने के लिए कहूंगा, मैंने किसी भी चीज से इंकार नहीं किया है। अब एक बार फिर दुनिया में एलियन और यूएफओ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल है कि कहीं यह एलियन तो नहीं हैं। क्या अमेरिका, कनाडा और चीन के आसमान में दिखने वाला यूएफओ एलियन के एयरक्राफ्ट हैं? इन सवालों के बीच हम आपको अभी तक एलियन और यूएफओ को लेकर आई कुछ थ्योरी के बारे में बताते हैं...
 

UFO Alien Alert: Why did the discussion of aliens spread again in the world? know The big revelations on Ufo
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock

हजारों साल से पृथ्वी पर आ रहे हैं एलियंस

यूएफओ एक्सपर्ट मैल्कम रॉबिन्सन ने अभी तक एलियंस और यूएफओ पर 10 किताबें लिखी हैं। उन्होंने कहा था कि धरती पर एलियंस आदिकाल से आ रहे हैं। उनका कहना है कि गुफाओं में रहने वाले लोगों ने जब से धरती घूमना शुरू किया है तब से एलियन के आने की शुरुआत हुई थी। उनका कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है कि वह हजारों साल से धरती पर क्यों आ रहे हैं? हालांकि उनका एजेंडा शांतिपूर्ण नहीं है। रॉबिन्सन के बयान के बाद बहस शुरू हुई थी कि क्या दुनिया के लिए एलियन खतरा बन सकते हैं? साल 1950 के दशक तक अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों के आसमान में एलियन दिखाई देने लगे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UFO Alien Alert: Why did the discussion of aliens spread again in the world? know The big revelations on Ufo
एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल - फोटो : iStock

यूएफओ क्रैश का सबसे चर्चित केस

अमेरिका के रोसवेल क्रैश को इतिहास का सबसे चर्चित घटना माना जाता है। अमेरिका के न्यू मेक्सिको राज्य के रोसवेल में साल 1947 में यूएफओ के क्रैश होने की घटना हुई थी। इस दौरान एक रहस्यमयी वस्तु क्रैश हुई थी। वहां रहने वाले लोगों का मानना था कि यह यूएफओ का मलबा था। 1970 के दशक के करीब रोसवेल क्रैश पर कई थ्योरियां सामने आईं। एक थ्योरी में दावा किया गया कि यह मलबा स्पेसक्राफ्ट का था जिसमें एक शव बरामद हुआ है। इस शव पर वैज्ञानिकों ने रिसर्च भी किया था। 

Ancient Civilizations: दुनिया की ऐसी लुप्त प्राचीन सभ्यताएं, जिनसे आज भी लोग हैं अनजान

विज्ञापन
UFO Alien Alert: Why did the discussion of aliens spread again in the world? know The big revelations on Ufo
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : iStock

इतने सालों में पूरी गैलेक्सी में फैल जाएंगे एलियन 

इटली के भौतिक विज्ञानी एनरिको फर्मी की एक थ्योरी ने लोगों को सोच में डाल दिया था। उन्होंने 1950 के दशक के दौरान कहा था कि आने वाले 10 लाख सालों में पूरी गैलेक्सी में एलियन फैल जाएंगे। अभी तक इंसानों और एलियंस के बीच कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अभी भी यह सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर एलियन कहां हैं? लेकिन आए दिन यूएफओ और एलियन के मिलने की चर्चा दुनिया में की जाती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed