फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: केले से डरते हैं चूहे, लेकिन चुहिया नहीं, हैरान करने वाली है वजह

Wed, 01 Jun 2022 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab News in Hindi male Mice Are Afraid of Bananas But Not Female Know the Reason Behind it
केले से डरते हैं चूहे - फोटो : iStock
Male mice are terrified of bananas: घर में कोई भी चीज पड़ी हो अगर चूहे हैं तो वो जरूर खा जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा फल है जिससे चूहे डरते हैं? वैज्ञानिकों को एक शोध में पता चला है कि चूहे केले से डरते हैं, हालांकि चूहिया नहीं डरती हैं। इस रिसर्च से पता चला है कि केले की खुशबू से उन्हें तनाव महसूस होता है। मॉन्ट्रियल, क्यूबेक में मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह रिसर्च किया है।


इस रिसर्च में चूहों में स्ट्रेस हार्मोन के बारे में जानकारी मिली है। जब वह गर्भवती या स्तनपान कराने वाली चुहियों के करीब थे तो ऐसा पाया गया। वैज्ञानिकों को शोध से पता चला है कि चुहियों के मूत्र में एन-पेंटाइल एसीटेट नाम का कंपाउंड होता है जिसकी वजह से चूहों में हार्मोनल बदलाव आने लगा था। इस कपाउंड के चलते केले में एक खास खुशबू रहती है। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है? 
Ajab Gajab News in Hindi male Mice Are Afraid of Bananas But Not Female Know the Reason Behind it
केले से डरते हैं चूहे - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों के इस शोध को साइंस एडवांसेज में प्रकाशित किया गया है। इस शोध के सीनियर राइटर जेफरी मोगिल ने बताया कि ये हमारे लिए बेहद आश्चर्य करने वाली जानकारी थी, क्योंकि हम इसकी जांच नहीं कर रहे थे। दरअसल यह अचानक हमें पता चला। 

Ajab Gajab News in Hindi male Mice Are Afraid of Bananas But Not Female Know the Reason Behind it
केले से डरते हैं चूहे - फोटो : Pixabay

उन्होंने कहा कि हमने लैब में दूसरे प्रयोग के लिए चुहिया को रखा था। हालांकि हमारे एक छात्र को महसूस हुआ कि चूहों ने अजीबगरीब व्यवहार करना शुरू कर दिया था। वैज्ञानिकों ने आगे जो बातें बताई हैं वो और हैरान करने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab News in Hindi male Mice Are Afraid of Bananas But Not Female Know the Reason Behind it
केले से डरते हैं चूहे - फोटो : Pixabay


शोधकर्ताओं ने अपने पेपर में लिखा है कि वर्जिन नर चूहे अपनी अनुवांशिक फिटनेस को बढ़ाने के लिए शिशु हत्या जैसी आक्रामकता दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इन शिकारियों से अपने बच्चों की जान बचाने के लिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली चूहिया अपने शरीर से रासायनिक उत्सर्जन छोड़ती हैं। इससे वह चूहों को अपने आप से दूर रहने का मैसेज देती हैं। 

विज्ञापन
Ajab Gajab News in Hindi male Mice Are Afraid of Bananas But Not Female Know the Reason Behind it
केले से डरते हैं चूहे - फोटो : Pixabay


शोधकर्ताओं ने पाया कि चुहियों के मूत्र में मौजूद कैमिकल से चूहों में तनाव बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने महसूस किया कि अगर यह कैमिकल कहीं और से आए, तो चूहों का व्यवहार कैसा होगा। शोधकर्ताओं ने केले के तेल को रुई में लगाकर चूहों के पिजड़े में रख दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed