{"_id":"6297289d42461f31db06e3db","slug":"nidhas-cup-final-to-fifty-against-pakistan-know-about-dinesh-karthik-best-innings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dinesh Karthik Birthday: निधास कप जिताने से लेकर पाकिस्तान को पीटने तक, जानें दिनेश कार्तिक की पांच बेहतरीन पारियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Dinesh Karthik Birthday: निधास कप जिताने से लेकर पाकिस्तान को पीटने तक, जानें दिनेश कार्तिक की पांच बेहतरीन पारियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:35 PM IST
सार
दिनेश कार्तिक के जन्मदिन पर हम उनकी पांच सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं। कार्तिक ने निधास कप के फाइनल में आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जिताया था।
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में विस्फोटक बल्लेबाजी कर दिनेश कार्तिक एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं। कार्तिक आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस उम्र में लोग संन्यास के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन कार्तिक ने एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। अपने 18 साल के करियर में कार्तिक लगातार टीम इंडिया से अंदर बाहर होते रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप में खेला था। अब फिर से भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई है। उतार-चढ़ाव से भरे अपने करियर में कार्तिक ने कई बेहतरीन पारियां भी खेली हैं। यहां हम उनकी पांच बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं।
भारत को निधास कप फाइनल जिताया
2 of 6
दिनेश कार्तिक
साल 2018 में निधास कप के फाइनल मैच में दिनेश कार्तिक ने सिर्फ आठ गेंदों में 29 रन बनाकर भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में कार्तिक जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब टीम इंडिया को जीत के लिए 12 गेंदों में 34 रन की जरूरत थी। कार्तिक ने शानदार अंदाज में यह मैच खत्म किया था और मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी थी।
बांग्लादेश के खिलाफ 129 रन बनाए
3 of 6
दिनेश कार्तिक
2007 में कार्तिक ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। यही उनके करियर का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय शतक है। मिरपुर टेस्ट में कार्तिक ने वसीम जाफर के साथ पारी की शुरुआत की थी और 212 गेंद में 129 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 16 चौके शामिल थे। कार्तिक की शानदार पारी की बदौलत टीम ने 610 रन की बड़ा स्कोर बनाया था। भारत ने यह मैच पारी और 239 रन के बड़े अंतर से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
2005 में पाकिस्तान को जमकर पीटा
4 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश कार्तिक ने 2005 में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर थी और युवा दिनेश कार्तिक ने 13 चौके लगाकर अपनी टीम को 195 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। हालांकि, 93 रन के स्कोर पर दानिश कनेरिया ने उन्हें पवेलियन भेज दिया था और वो अपने पहले शतक से चूक गए थे।
विज्ञापन
2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 79 रन बनाए
5 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
2010 में दिनेश कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर के साथ ऐतिहासिक साझेदारी की थी और वनडे क्रिकेट के पहले दोहरे शतक के गवाह भी बने थे। इसी मैच में उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी वनडे पारी खेली थी। इस मैच में सहवाग जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद कार्तिक और सचिन ने शानदार साझेदारी कर भारत का स्कोर 401 तक ले जाने में अहम योगदान दिया। सचिन ने 147 गेंद में 200 रन बनाए, जबकि कार्तिक ने 85 गेंद में 79 रन की पारी खेली। भारत ने यह मैच 153 रन के अंतर से जीता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।