Viral Video: अजगर को खाने की कोशिश में था शेर, सांप ने उछलकर नोंच लिया मुंह, देखें वीडियो में फिर क्या हुआ
सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो शेर (Lion) और अजगर (Python) की लड़ाई का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विस्तार
सोशल मीडिया पर कभी-कभी तेंदुआ को किंग कोबरा और अजगर (Python) जैसे विशाल सांपों का शिकार करते हुए भी देखा जाता है। अब इन दिनों एक इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
दरअसल सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो शेर (Lion) और अजगर (Python) की लड़ाई का है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। इसमें देखा जा सकता है कि विशाल अजगर शांति से सुरक्षा की मुद्रा में बैठा हुआ है। तभी एक शेर चुपचाप उसकी तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
अजगर के पास पहुंचते ही शेर उसे खाने के लिए नीचे की ओर झुकता है। इसी दौरान अजगर हवा में झलांग लगाते हुए शेर पर हमला बोल देता है और उसके मुंह को अपने जबड़े से नोच लेता है। इसके बाद शेर तेजी से उछलता है और अजगर से दूर भाग जाता है।
Bull Viral Video: क्या आपने कभी देखा है तीन सींग वाला सांड? वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश
यह खरतनाक वीडियो देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इस तरह के वीडियो कम ही देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर wildmaofficial नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को अभी तक एक हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।