{"_id":"605191ca8ebc3e8cd11fe0d0","slug":"5-powerful-country-in-the-world-whose-missiles-will-destroy-any-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शक्तिशाली मिसाइल वाले देश: जानिए उन 5 देशों के बारे में, जिनकी मिसाइलें किसी भी शहर को कर देंगी तबाह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शक्तिशाली मिसाइल वाले देश: जानिए उन 5 देशों के बारे में, जिनकी मिसाइलें किसी भी शहर को कर देंगी तबाह
दुनियाभर में उत्तर कोरिया जिस तरह तेजी से अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ा रहा है, वो एक बड़े खतरे का संकेत है। केवल उत्तर कोरिया ही नहीं चीन ने भी पिछले कुछ समय से मिसाइलों को बढ़ाने पर ध्यान दिया है। वहीं ईरान भी मिसाइलों को लेकर काफी तेजी से काम कर रहा है। हालांकि, दुनियाभर में पहले से ही ऐसे कई देश हैं, जिनके पास ऐसी शक्तिशाली मिसाइलें हैं, जिसकी जद में दुनिया का कोई भी कोना आ सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन 5 देशों के बारे में बताएंगे, जिनकी मिसाइलें काफी शक्तिशाली हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल)
- फोटो : ANI
सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टीडज ने कुछ समय पहले ही कहा था कि पूरी दुनिया मिसाइलों की नई होड़ की ओर प्रवेश कर चुकी है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया का दावा भी यही है कि उसके पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो दुनिया में कहीं भी मार सकती हैं। अगर उत्तर कोरिया का ये दावा सही है, तो उसके अलावा 5 ऐसे और मुल्क हैं, जिनकी मिसाइलों की जद में पूरी दुनिया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
रूस, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के पास एक से बढ़कर एक ताकतवर और हमलावर मिसाइलें हैं। ये पांचों देश तकनीक के बल पर घर बैठे किसी भी दुश्मन देश को तबाह करने की ताकत रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल)
- फोटो : ANI
भारतीय मिसाइल ताकत की अगर बात की जाए, तो हमारे देश में अभी तक अग्नि-VI और अन्य मिसाइल्स का सफलता पूर्वक सफल परीक्षण हुआ है, जो 5 हजार किमी दूर तक हमला करने में सक्षम है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि हम आधी दुनिया तक अपनी ताकत का प्रभुत्व रखते हैं। एशियाई देशों में चीन के बाद शायद भारत ही मिसाइलों के मामले में सबसे ताकतवर देश बन गया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल)
- फोटो : ANI
मिसाइलों के मामले में ताकतवर बनने की प्रतिस्पर्धा सबसे अधिक एशियाई देशों में ही देखने को मिल रही है। पाकिस्तान ने भी ईरान और नॉर्थ कोरिया के साथ मिलकर अपने मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। फिलहाल वो ये काम चीन के साथ मिलकर कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।