Ajab-Gajab: दुनिया में अपराध करने पर किसी भी अपराधी को सजा दी जाती है। अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग सजा दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे मामलों में अपराधियों को अजीबोगरीब सजा दी गई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आज हम आपको अपनी इस खबर में कुछ अजीबोगरीब सजाओं के बारे में बताएंगे। इनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
Ajab-Gajab: दुनिया की पांच सबसे अनोखी सजाएं, जिनके बारे में जानकर हैरत में पड़ जाएंगे
Ajab-Gajab: साल 2018 में अदालत ने डेविड बेरी नाम के शख्स को एक साल तक जेल में रहकर महीने में कम से कम एक बार कार्टून देखने की सजा सुनाई थी।
अपने पैरों पर खड़ा होने की सजा
स्पेन के एंडालूसिया में रहने वाले एक 25 साल के लड़के के माता-पिता ने उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी थी। इसके बाद वह इस मामले को लेकर अदालत में ले आया। लेकिन अदालत ने उल्टा उसी को सजा सुना दी कि अगले 30 दिन के अंदर उसे उसके माता-पिता का घर छोड़ना होगा और अपने पैरों पर खड़ा होना पड़ेगा।
चर्च जाने की सजा
अमेरिका के ओकलाहोमा में रहने वाले 17 वर्षीय टाइलर एलरेड शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इसके कारण हुए हादसे में उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। यह घटना साल 2011 की है। चूंकि, टाइलर उस समय हाई स्कूल में पढ़ता था, इसलिए अदालत ने उसे हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करने के अलावा साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाने के साथ ही 10 साल तक चर्च जाने की सजा सुनाई थी।
Tabla Origin: कब और कैसे हुई थी तबले की उत्पत्ति? जानिए जाकिर हुसैन का क्या था कहना
जुर्माने की जगह ऐसी सजा
साल 2008 में अमेरिका में एंड्रयू वेक्टर पर अपनी कार में तेज आवाज में संगीत सुनने पर 120 पाउंड यानी आज के हिसाब से करीब 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वह कार चलाते समय अपना पसंदीदा संगीत 'रैप' सुन रहे थे। बाद में जज ने कहा कि वह जुर्माने की रकम घटाकर 30 पाउंड कर देंगे, लेकिन वेक्टर को 20 घंटों तक बीथोवन, बाख और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनना होगा।
UFO: नासा के लाइव वीडियो में दिखा एलियन यान, फिर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
गधे के साथ मार्च करने की सजा
साल 2003 में अमेरिका के शिकागो में रहने वाले दो लड़कों ने क्रिसमस की शाम चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुराई थी और उसे नुकसान पहुंचाया था। इस जुर्म का दोषी पाते हुए दोनों को कोर्ट ने 45 दिन की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा उन्हें अपने गृहनगर में एक गधे के साथ मार्च करने का भी आदेश दिया गया था।