फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 5 अजीबोगरीब कानून, कहीं जींस पहनने पर रोक, तो कहीं जॉगिंग पर प्रतिबंध

Sat, 26 Dec 2020 12:42 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 26 Dec 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
5 most weird laws in the world ban on wearing jeans somewhere ban on jogging elsewhere
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

समाज को सही रूप से चलाने के लिए कानून एक बहुत ही जरूरी चीज है। अगर सही कानून व्यवस्था ना हो तो स्वभाविक सी बात है कि परेशानी बढ़ जाएगी। लेकिन कभी आपने सोचा है कि समाज की परेशानियों को दूर करने वाले कानून ही परेशानी की वजह बन जाएं तो क्या होगा? विश्व में कई ऐसे देश हैं जिनके कानून के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कानूनों के बारे में...

5 most weird laws in the world ban on wearing jeans somewhere ban on jogging elsewhere
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

च्युइंग गम खाने पर प्रतिबंध
शराब, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला आदि चीजों पर प्रतिबंध के बारे में आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आपने च्युइंग गम पर रोक के बारे में कभी सुना है? बता दें कि सिंगापुर में साल 2004 से ही च्युइंग गम पर रोक है। इस कानून के पीछे सरकार की दलील है कि साफ-सफाई रखने में दिक्कत आती है। इतना ही नहीं, इस देश में आप बाहर से भी च्युइंग गम नहीं ला सकते हैं। अगर आपके पास च्युइंग गम होगा तो इसे हवाई अड्डे पर ही आपसे ले लिया जाएगा।

5 most weird laws in the world ban on wearing jeans somewhere ban on jogging elsewhere
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जॉगिंग पर रोक
पूर्वी अफ्रीका में बुरुंडी एक ऐसा देश है जहां आप जॉगिंग नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए जॉगिंग करना भले ही लाभदायक है, लेकिन आप इस देश में इसे नहीं कर सकते हैं। दरअसल साल 2014 में यहां के राष्ट्रपति ने जॉगिंग पर रोक लगा दी। इस अजीबोगरीब कानून के पीछे उन्होंने दलील दी कि लोग असमाजिक गतिविधियों के लिए जॉगिंग की मदद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most weird laws in the world ban on wearing jeans somewhere ban on jogging elsewhere
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

संसद में मौत गैरकानूनी
इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।

विज्ञापन
5 most weird laws in the world ban on wearing jeans somewhere ban on jogging elsewhere
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बच्चों के नाम मर्जी से नहीं
बच्चे आपके ही हैं लेकिन आप उनके नाम अपनी मर्जी स नहीं रख सकते हैं। इसके लिए सरकार तय करेगी कि आप क्या नाम रखेंगे? यह अजूबा कानून डेनमार्क में है। डेनमार्क में आप अपने बच्चे का नाम मर्जी से नहीं रख सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से 7,000 नामों की एक सूची दी जाएगी जिनमें से एक नाम आपको चुनना होगा। आपको अपने बच्चे का पहला नाम इस तरह रखना होगा कि जिससे उसके लिंग का पता चले। अगर आप अपने पसंद से कोई नाम रखना चाहते हैं जो सूची में नहीं है तो आपको चर्च और सरकार से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed