जेल एक ऐसी जगह होती है, जहां पर चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है, तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आज हम आपको दुनिया की पांच अजीबोगरीब जेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अलग वजह से ही जाने जाते हैं। कहीं कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है तो कहीं कैदियों को अपने लिए सेल (कमरा) खरीदना पड़ता है, जिसमें वो रह सकें।
दुनिया के वो 5 अजीबोगरीब जेल, कहीं कैदी को खरीदना पड़ता है कमरा, तो कहीं रह सकते हैं परिवार के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस सेंटर लियोबेन, ऑस्ट्रिया
ऑस्ट्रिया की यह जेल किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। पूरी तरह से कांच से ढंकी हुई इस जेल का नाम 'जस्टिस सेंटर लियोबेन' है। यहां जिम से लेकर स्पोर्ट्स सेंटर और कैदियों के लिए निजी आलीशान कमरे बनाए गए हैं, जिसमें टीवी से लेकर फ्रीज तक सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। साल 2004 में बनी इस जेल में कैदी किसी राजा से कम की जिंदगी नहीं जीते हैं।
सार्क जेल
इंग्लैंड और फ्रांस के बीच एक छोटा सा द्वीप है गुवेर्नसी, जहां दुनिया की सबसे छोटी जेल है। इसे 'सार्क जेल' के नाम से जाना जाता है। 1856 में बने इस जेल में सिर्फ दो ही कैदी रह सकते हैं। आज भी इसमें कैदियों को रात भर की कैद की सजा दी जाती है। हालांकि अगर कैदी ज्यादा उत्पात मचाते हैं तो फिर उन्हें यहां से निकालकर दूसरी बड़ी जेलों में भेज दिया जाता है। यह जेल पर्यटकों के बीच भी काफी मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए और इस जेल को देखने के लिए आते हैं।
फिलीपींस की सेबू जेल
फिलीपींस की यह जेल किसी डिस्को से कम नहीं है। इसका नाम है सेबू जेल। इस जेल का माहौल ही ऐसा है कि यहां कैदी कभी बोर नहीं होते। उनके लिए यहां संगीत की व्यवस्था की गई है, जिससे वो अपना पूरा मनोरंजन करते हैं। यहां के कैदियों के एक डांसिंग वीडियो को अमेरिका की मशहूर टाइम पत्रिका ने अपनी वायरल वीडियोज की सूची में पांचवें नंबर पर रखा था। दरअसल, फिलीपींस प्रशासन और यहां के लोगों का मानना है कि संगीत और नृत्य दोनों ही एक दवाई की तरह काम करते हैं, जो पुरानी जिंदगी के गमों से छुटकारा दिला सकते हैं और एक नई जिंदगी की शुरुआत करा सकते हैं।
स्पेन की 'अरनजुएज जेल'
स्पेन की 'अरनजुएज जेल' अपने आप में अनोखी जेल है, क्योंकि यहां कैदियों को अपने परिवार के साथ रहने की छूट है। सेलों के अंदर छोटे बच्चों के लिए दीवारों पर कार्टून बनाए गए हैं। साथ ही उनके लिए यहां स्कूल और प्लेग्राउंड की भी व्यवस्था है। दरअसल, इसके पीछे वजह ये है कि बच्चे अपने माता-पिता के साथ रह सकें और माता-पिता भी उन्हें संभालना सीख सकें। यहां 32 ऐसे सेल हैं, जहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं।