फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर खबरों में विश्व कप वाले विजय शंकर, जानें क्या है भारत की हार से कनेक्शन?

Sat, 28 Nov 2020 05:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Nov 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
virat kohli will face problem in absence of a proper all rounder since hardik is not fit and vijay shankar not impactful says gautam gambhir
विजय शंकर - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार के बाद टीम में ऑलराउंडर की कमी को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने की वजह से टीम के पास छठे गेंदबाज की कमी महसूस होने लगी है। इसपर अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपना पक्ष रखा है और सुझाव दिया है।

virat kohli will face problem in absence of a proper all rounder since hardik is not fit and vijay shankar not impactful says gautam gambhir
hardik pandya

दो बार विश्व कप में भारत की जीत के नायक रहे गंभीर का मानना है कि ‘आधे फिट’ हार्दिक पंड्या का सही विकल्प नहीं मिलने पर भारतीय टीम में संतुलन नहीं बन सकेगा क्योंकि पांड्या के विकल्प विजय शंकर उतने असरदार नहीं हैं।

virat kohli will face problem in absence of a proper all rounder since hardik is not fit and vijay shankar not impactful says gautam gambhir
vijay-shankar - फोटो : amar ujala

गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘पिछले विश्व कप से ही संतुलन की समस्या देखने को मिल रही है। हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है तो आपका छठा गेंदबाज कौन है।’ उन्होंने कहा, ‘विजय शंकर है लेकिन पांचवें या छठे नंबर पर वह उस तरह से असरदार नहीं है। क्या वह सात या आठ ओवर डाल सकता है। मुझे नहीं लगता।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli will face problem in absence of a proper all rounder since hardik is not fit and vijay shankar not impactful says gautam gambhir
Manish Pandey - फोटो : सोशल मीडिया

गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा जैसे सलामी बल्लेबाज की वापसी पर भी यह समस्या नहीं सुलझने वाली। उन्होंने कहा, ‘आप मनीष पांडे को शामिल करने की बात कर सकते हैं या रोहित के लौटने पर भी यह समस्या तो रहेगी ही। शीर्ष छह बल्लेबाजों में से कोई भी गेंदबाजी नहीं कर सकता।’ उन्होंने कहा, ‘आस्ट्रेलियाई टीम को देखो। मोइजेस हेनरिक्स कुछ ओवर डाल सकता है। सीन एबोट गेंदबाज हरफनमौला है और डेनियल सैम्स भी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed