आज से कई सौ साल पहले दुनिया में ऐसे-ऐसे शहर हुआ करते थे, जो अब इतिहास का हिस्सा बन गए हैं। ये शहर अब समुद्र की गहराइयों में विलीन हो गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रहस्यमय तो हैं ही, साथ ही वो समुद्र की अनंत गहराइयों में डूब गए थे।
2 of 6
खंभात का खोया हुआ शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खंभात का खोया हुआ शहर
इसे खंभात का खोया हुआ शहर कहते हैं, जो 17 साल पहले खंभात की खाड़ी (भारत) में मिला था। बताया जाता है कि यह शहर करीब 9500 साल पहले समुद्र में डूब गया था। साल 2002 में विशेषज्ञों ने इसे खोज निकाला। हालांकि यह अभी भी रहस्य ही है कि यह आखिर कैसे डूबा?
3 of 6
हेरास्लोइन शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
हेरास्लोइन शहर
ये है मिस्र का प्राचीन शहर हेरास्लोइन, जो करीब 1200 साल पहले समुद्र में समा गया था। कुछ साल इसकी खोज की गई। इतिहासकार हेरोटोडस के मुताबिक, यह शहर बेशुमार दौलत के लिए मशहूर था। गोताखोरों को यहां से खजाना भी मिल चुका है।
4 of 6
अलेक्जेंड्रिया, मिस्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अलेक्जेंड्रिया
ये है सिकंदर का शहर अलेक्जेंड्रिया (मिस्र), जो करीब 1500 साल पहले भयानक भूकंप के कारण समुद्र में डूब गया था। पानी में इसके खंडहर आज भी मौजूद हैं, जो इस शहर की विरासत को बयां करते हैं।
5 of 6
शी चेंग शहर
- फोटो : सोशल मीडिया
शी चेंग, चीन
चीन के झेजियांग में शी चेंग नाम का एक शहर हुआ करता था, जो करीब 1300 साल पुराना था, लेकिन साल 1959 में यह शहर गहरी झील में डूब गया। इसे 'लायन सिटी' के नाम से जाना जाता है। हैरानी की बात ये है कि इस शहर के खंडहर आज भी पानी के अंदर बिल्कुल सही स्थिति में हैं।