फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो पांच रोचक तथ्य, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Thu, 30 Apr 2020 10:58 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 30 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
5 interesting facts of world who will shocked you
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यह दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रोचक भी है। आपने इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में सुना होगा, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद शायद आप उसपर यकीन करने से पहले कई बार सोचेंगे।

5 interesting facts of world who will shocked you
ब्राजील का एक वॉटरफॉल - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में पीने के पानी की किल्लत कितनी ज्यादा है, ये तो जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा देश है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि इस देश का नाम है ब्राजील, जहां नवीकरणीय जल संसाधनों की उच्चतम मात्रा है, जो कुल 8,233 घन किलोमीटर है।

5 interesting facts of world who will shocked you
हरियल पक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो कभी धरती पर अपना पैर नहीं रखता। इन्हें ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं। हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाना पसंद करते हैं। ये सामाजिक प्राणी हैं और अधिकतर झुंड में ही पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 interesting facts of world who will shocked you
नामीबिया में रेगिस्तान से मिलता समुद्र - फोटो : सोशल मीडिया

नामीबिया में एक ऐसी जगह है, जहां अटलांटिक महासागर यहां के वेस्ट कोस्ट रेगिस्तान से मिलता है। यह दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है, जो करीब साढ़े पांच करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। खास बात ये है कि यहां दिखने वाले रेत के टीले पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।

विज्ञापन
5 interesting facts of world who will shocked you
उमंगोट नदी - फोटो : सोशल मीडिया

मेघालय में एक नदी है 'उमंगोट नदी', जिसे भारत की सबसे साफ नदी कहा जाता है। यह नदी मावल्यान्नांग गांव के पास है, जिसे एशिया का सबसे स्वच्छ गांव कहा जाता है। गांव में करीब 300 घर हैं और सभी मिलकर इस नदी की साफ-सफाई करते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस नदी में गंदगी फैलाने पर लोगों से 5000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed