फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा ने खुद को क्या बदला, इतिहास बदलने लगे

Thu, 30 Apr 2020 09:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 30 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma Birthday Special: Man with extra ordinary talent, Hitman of Indian cricket
रोहित शर्मा बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

कभी रोहित शर्मा को देखकर लगता था कि विनोद कांबली की ही तरह इस प्रतिभाशाली क्रिेकेटर का करियर भी जल्द खत्म हो जाएगा। महसूस होता था कि रोहित अपने नैसर्गिक खेल का इस्तेमाल नहीं कर पाते। यह बात खुद रोहित के अंतर्मन को भी कचोटती रही होगी। इसी आत्ममंथन के दौर में रोहित ने खुद को बदलने का फैसला लिया। बस फिर क्या था हिटमैन के बदलते ही इतिहास बदलने लगे। आज टीम इंडिया के इस धांसू खिलाड़ी का जन्मदिन है।

Rohit Sharma Birthday Special: Man with extra ordinary talent, Hitman of Indian cricket
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

कलाई के जादूगर रोहित मूलत: हैदराबाद के हैं। जन्म संतरों के शहर नागपुर में हुआ। क्रिकेट का ककहरा मुंबई में कोच दिनेश लाड से सिखाया। लाड खुद सचिन तेंदुलकर के गुरू रमाकांत आचरेकर के शागिर्द रह चुके हैं।

Rohit Sharma Birthday Special: Man with extra ordinary talent, Hitman of Indian cricket
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे रोहित की प्रतिभा और कौशल का तो हर कोई कायल था और है, उन्होंने खूब उतार-चढ़ाव झेले हैं। एक वक्त तो यह भी आया कि जब वह वन डे में भी रनों के लिए तरस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma Birthday Special: Man with extra ordinary talent, Hitman of Indian cricket
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

2007 वर्ल्ड टी-20 में पहली बार दुनिया को अपना नाम याद दिलाने वाले रोहित विश्व कप 2011 टीम में ही नहीं चुने गए। दिक्कत सिर्फ यह रही कि वह एकाग्र न होकर बीच में अक्सर राह भटक गए।

विज्ञापन
Rohit Sharma Birthday Special: Man with extra ordinary talent, Hitman of Indian cricket
- फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई इंडियंस की आईपीएल में कप्तानी से रोहित पर ज्यादा जिम्मेदारी आ गई। अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब दिलाया। दरअसल जिम्मेदारियों ने रोहित के खेल को निखारा। जिम्मेदारियों की कसौटी में तपकर रोहित जैसा सोना कुंदन बन कर निखरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed