फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं ये 5 जीव, जानिए क्यों करते हैं ऐसा

Thu, 24 Dec 2020 06:30 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 24 Dec 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
5 creatures that change color like a chameleon know why do this
गिरगिट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels.com

गिरगिट के रंग बदलने वाली आदत के बारे में आपने सुना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा। अपनी इस प्रकृति के लिए गिरगिट काफी मशहूर हैं। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गिरगिट ही रंग बदलने में माहिर होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दुनिया में ऐसे कई अन्य जीव-जंतु भी हैं, जो रंग बदलने में गिरगिट से भी तेज हैं। रंग बदलने वाली इन सारी प्रजातियां में एक बात समान है कि वे शिकार से खुद को बचाने या फिर शिकार करने के लिए रंग बदलती हैं।

5 creatures that change color like a chameleon know why do this
सीहॉर्स - फोटो : सोशल मीडिया

सीहॉर्स
सीहॉर्स एक समुद्री जीव है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए मशहूर है। ये जीव ना ही केवल डरने पर बल्कि अपनी भावनाओं के इजहार के दौरान भी अपने रंग को बदल लेता है। सीहॉर्स में क्रोमेटेफोर्स नामक तत्व होता है, जो इन्हें तेजी से और कई तरह का रंग बदलने में मदद करता है। डरने पर ये जीव कुछ सेकंड्स में रंग बदल लेते हैं, वहीं साथी से मिलन के दौरान रंग धीरे-धीरे बदलता है।

5 creatures that change color like a chameleon know why do this
गोल्डन टॉरटॉइज बीटल - फोटो : सोशल मीडिया

गोल्डन टॉरटॉइज बीटल
यह एक छोटा-सा कीड़ा है। अगर कोई इंसान इस जीव को छूने की कोशिश करता है, तो ये जीव तुरंत अपना रंग बदल लेता है। डर के मारे ये जीव अपना रंग बदलकर आसपास की किसी चीज में घुलमिल जाता है, जैसे कोई फूल या पत्ती या फिर मिट्टी। इतना ही नहीं ये जीव अपने साथी से मिलते हुए भी अपना रंग बदल लेते हैं। वैसे तो गोल्डन टॉरटॉइज बीटल सुनहरे रंग के होते हैं, लेकिन खास हालातों में ये लाल चमकीले रंग के हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 creatures that change color like a chameleon know why do this
मिमिक ऑक्टोपस - फोटो : सोशल मीडिया

मिमिक ऑक्टोपस
मिमिक ऑक्टोपस भी एक समुद्री जीव है, जो रंग बदलने में माहिर होते हैं। इस जीव को बुद्धिमान जलीय जीवों में से एक माना गया है, जो आमतौर पर प्रशांत क्षेत्र में पाए जाते हैं। ये किसी भी परिवेश में खुद को ढालने के लिए अपना रंग बदल लेते हैं। इसके साथ ही ये अपनी लचीली स्किन के कारण आकार भी बदल पाते हैं।

विज्ञापन
5 creatures that change color like a chameleon know why do this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेसिफिक ट्री फ्रॉग
यह मेंढक उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है, जो रंग बदलने में माहिर है। इसके पैर काफी चिपचिपे होते हैं, जो इसे एक से दूसरे पेड़ और वातावरण में जाने में मदद करते हैं। यह मेंढ़क जैसे ही अपने आसपास कोई खतरा महसूस करता है, तो तुरंत अपना रंग बदलकर आसपास के पेड़-पौधों में एकदम मिल जाता है। इतना ही नहीं ये मेंढक मौसम के मुताबिक भी रंग बदलता रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed