फलों को आप सेहतमंद रखने का नुस्खा मानते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ऐसे फलों के पेड़ के बारे में सुना है, जिसमें 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हैं। यकीन मानिए ये कोई मज़ाक नही है। जानिए कहां मिलता है ये पेड़ जिससे आप 40 तरह के फल खा सकते हैं।
दुनिया के इस अनोखे पेड़ में लगते हैं 40 तरह के फल
अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर ने अद्भुत पौधा तैयार किया है। 40 प्रकार के फल देने वाला यह पौधा 'ट्री ऑफ 40' नाम से मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं।
दुनिया के इस अनोखे पेड़ में लगते हैं 40 तरह के फल
इस पेड़ की कीमत आपके होश उड़ाने के लिए काफी है जिसकी करीब 19 लाख रुपए है।
दुनिया के इस अनोखे पेड़ में लगते हैं 40 तरह के फल
अमेरिका की सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रफेसर वॉन ऐकेन ने इस पेड़ को तैयार किया है। इसका काम 2008 में उस समय शुरू हुआ जब वॉन ऐकेन ने न्यू यॉर्क स्टेट ऐग्रिकल्चरल एक्सपेरिमेंट में एक बगीचे को देखा जिसमें 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे थे। ये बगीचा फंड की कमी से बंद होने वाला था।
दुनिया के इस अनोखे पेड़ में लगते हैं 40 तरह के फल
5 of 6
- फोटो : ultracurioso.com.br
इस बागीचे में कई प्राचीन और दुर्गम पौधों की प्रजातियां भी थी। वॉन का जन्म खेती से संबंधित परिवार में होने के कारण खेती-बाड़ी में उनको हमेशा दिलचस्पी रही। उन्होंने इस बागीचे को लीज पर ले लिया और ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उन्होंने ट्री ऑफ 40 जैसे अद्भुत कारनामे को अंजाम दिया।