फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां एक साल में 22 'मर्दों' ने दिया बच्चों को जन्म, लोगों ने उठाए उनकी मर्दानगी पर सवाल

Thu, 08 Aug 2019 06:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
22 transgender men gave birth in one year in Australia according to a report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

आमतौर पर समाज में ऐसा सुनने को मिलता है कि औरतें बच्चा पैदा करते समय जितना कष्ट सहती हैं, उसे पुरुष कभी नहीं समझ सकते, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पुरुष भी औरतों की तरह बच्चे पैदा करने में सक्षम हैं। एक शोध के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल 22 पुरुष गर्भवती हुए और बच्चों को जन्म दिया। 

22 transgender men gave birth in one year in Australia according to a report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere.com

ऑस्ट्रेलिया के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस ने जन्म दर से संबंधित एक आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक बच्चों को जन्म देने वाले सभी 22 पुरुष ट्रांसजेंडर हैं। इनका नाम अब उन 228 पुरुषों की सूची में शामिल हो गया है, जो पिछले 10 सालों में बच्चों को जन्म दे चुके हैं। 

22 transgender men gave birth in one year in Australia according to a report
ब्रिटिश ट्रांसजेंडर पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : Grain Media/VIMEO

इससे पहले साल 1993 से लेकर 2009 तक मर्दों द्वारा बच्चे जन्म देने को लेकर कोई भी आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया था। हाल ही में एक 30 वर्षीय ब्रिटिश ट्रांसजेंडर फ्रेडी मैककोनेल ने बेटे को जन्म दिया है। इसको लेकर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री (सीहॉर्स) भी बनाई थी, जिसे 2019 मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
22 transgender men gave birth in one year in Australia according to a report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

लिंग परिवर्तन कराकर मर्द बनने के बाद भी बच्चों को जन्म देने के मामले सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उन पुरुषों की मर्दानगी पर ही सवाल उठा दिए हैं, जिन्होंने बच्चों को जन्म दिया है। लोगों का कहना है कि अगर कोई मर्द बच्चे को जन्म देता है, इसका मतलब कि वो मर्द हो ही नहीं सकता। 

विज्ञापन
22 transgender men gave birth in one year in Australia according to a report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी डॉ. लॉरेन रोजवार्न का कहना है कि मर्दानगी का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है। मुझे यकीन है कि आपकी मर्दानगी आपके कार्यालय के किसी अन्य व्यक्ति से अलग होगी। जो पुरुष बच्चे को जन्म देते हैं, उन्हें शायद इसमें कोई परेशानी नहीं होती होगी और न ही वो इसे अपनी मर्दानगी पर सवाल मानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed