विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली बार के बाद हालांकि विराट कोहली की टीम एकजुट होकर वापसी करने में सफल रही और हाल में संपन्न टी-20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया। ब्रिटेन में हुए विश्व कप में रिकार्ड पांच शतक जड़ने वाले रोहित 50 ओवर के प्रारूप में अपनी शानदार फार्म जारी रखने के इरादे से उतरेंगे।
2 of 6
शिखर धवन, विराट कोहली और रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज के सामने रोहित के सलामी जोड़ीदार धवन को रोकने की भी कड़ी चुनौती होगी जो विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के दौरान चोटिल होने के बाद इस प्रारूप में वापसी के लिए बेताब हैं। विश्व कप के दौरान अच्छी फार्म में रहे कोहली वेस्टइंडीज टीम में दिग्गज खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद पूर्व खिलाड़ियों के उस समूह को जवाब देने के इरादे से उतरेंगे जिन्होंने सीमित ओवरों के प्रारूप में उनकी कप्तानी पर सवालिया उठाया है।
3 of 6
मनीष पांडेय और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 8 अगस्त को उसी मैदान पर खेला जाना है, जहां टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच और सीरीज जीती थी। इस मैच में कप्तान कोहली के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द बल्लेबाजी क्रम को लेकर होगा। विराट समेत हर क्रिकेटप्रेमी यही सोच रहा होगा कि मनीष पांडेय या श्रेयस अय्यर में से किसे मौका दिया जाए।
4 of 6
केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन की दोबारा बतौर सलामी बल्लेबाज की वापसी के बाद केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। छठे क्रम पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिलेगा तो पांचवें क्रम पर मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के बीच रोचक मुकाबला हो सकता है।
5 of 6
मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो दोनों ही खिलाड़ी टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन अय्यर को जहां एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला तो आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय शतकधारी मनीष पांडेय तीनों ही मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के बावजूद कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।