महज 21 साल की उम्र में कोई युवक 20 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक हो, यह सुनने में बिल्कुल असंभव सा लगता है। लेकिन ये बिल्कुल हकीकत है। सिर्फ यही नहीं, वो युवक खुद को भगवान राम का वंशज भी बताता है।
2 of 5
Padmanabh singh
- फोटो : Instagram
इस युवक का नाम है पद्मनाभ सिंह और वो जयपुर के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह जयपुर के शाही परिवार के 303वें वंशज हैं। वह एक मॉडल, पोलो खिलाड़ी और ट्रैवलर भी हैं। वह घूमने के भी बहुत शौकीन हैं। सबसे ज्यादा खर्च वो घूमने पर ही करते हैं।
3 of 5
पद्मनाभ सिंह
- फोटो : Instagram
कहा जाता है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह भगवान राम के बेटे कुश के 309वें वंशज थे। इस राजघराने से ताल्लुक रखने वाली पद्मिनी देवी ने खुद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था। इसके अलावा इस राजघराने ने अपने आधिकारिक साइट पर भी इस बात का खुलासा किया है।
4 of 5
पद्मनाभ सिंह
- फोटो : Instagram
अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले पद्मनाभ सिंह का जयपुर के राम निवास महल में निजी आलीशान अपार्टमेंट भी है। इस अपार्टमेंट में एक बेडरूम, साइट बाथरूम, ड्रेसिंग रूम, प्राइवेट डाइनिंग रूम, प्राइवेट किचन, बरामदा और पूल भी है।
5 of 5
पद्मनाभ सिंह
- फोटो : Instagram
साल 2011 में इस राजघराने की कुल संपत्ति 621.8 मिलियन यानी 44 अरब रुपये से भी ज्यादा थी, जो अब बढ़कर 48 अरब से भी ज्यादा हो गई है।