फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gopalganj Lok Sabha: महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी चार मई को करेंगे नामांकन, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

Wed, 01 May 2024 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 12:16 PM IST
सार

Gopalganj Lok Sabha: महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी चार मई को करेंगे नामांकन, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल
Gopalganj Lok Sabha: Nomination of Grand Alliance and NDA candidates Premnath Chanchal and Alok Suman on May 4
 

विज्ञापन
Gopalganj Lok Sabha: Nomination of Grand Alliance and NDA candidates Premnath Chanchal and Alok Suman on May 4
महागठबंधन प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल और एनडीए उम्मीदवार आलोक कुमार सुमन - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र का चुनाव छठवें चरण में होना है। इसके लिए 29 अप्रैल से ही नामांकन का दौर शुरू हो गया है। दो दिन बीतने के बाद भी गोपालगंज में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। देश के दो महत्वपूर्ण संगठन महागठबंधन (इंडिया) और एनडीए के घोषित प्रत्याशी अपना नामांकन चार मई को करेंगे। दोनों प्रत्याशी क्षेत्र में लगातार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन-रात दौरा कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में बैठक कर जनता को अपने-अपने पाले में करने के लिए दिन रात कोशिश कर रहे हैं।

Gopalganj Lok Sabha: Nomination of Grand Alliance and NDA candidates Premnath Chanchal and Alok Suman on May 4
आलोक सुमन को समर्थन देने पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

एनडीए से प्रत्याशी हैं निवर्तमान सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से गोपालगंज के लिए वर्तमान सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन उम्मीदवार हैं। एनडीए के घटक दल जदयू ने इन पर दोबारा भरोसा जताते हुए इनको अपना उम्मीदवार बनाया है। डॉक्टर आलोक कुमार सुमन चार मई को अपना नामांकन करेंगे। नामांकन से पूर्व मिंज स्टेडियम में एक सभा करेंगे। नामांकन सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। साथ ही साथ भाजपा, लोजपा और हम के भी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। डॉक्टर सुमन का नामांकन काफिला मिंज स्टेडियम से होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगा।

Gopalganj Lok Sabha: Nomination of Grand Alliance and NDA candidates Premnath Chanchal and Alok Suman on May 4
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा पूर्व मंत्री मुकेश सहनी करेंगे प्रचार - फोटो : अमर उजाला

महागठबंधन ने वीआईपी के कोटे से प्रेमनाथ चंचल को बनाया है प्रत्याशी
इधर, महागठबंधन की ओर से गोपालगंज की सीट वीआईपी के कोटे में दी गई है। वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी ने युवा उम्मीदवार प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रेमनाथ चंचल भी चार मई को ही अपना नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी शामिल होंगे। नामांकन से पूर्व वे एक सभा को संबोधित करेंगे। चंचल पासवान भी लगातार जिले में चुनावी दौरा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed