फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: तेजस्वी बोले- दो धाराएं हैं, ‘इंडिया’ संविधान बचाना चाहता है और एनडीए उसे खत्म करना; नीतीश पर यह कहा

Wed, 24 Apr 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Apr 2024 02:02 PM IST
सार

LS Polls: तेजस्वी बोले- दो धाराएं हैं, ‘इंडिया’ संविधान बचाना चाहता है और एनडीए उसे खत्म करना; नीतीश पर यह कहा
LS Polls: Tejashwi says There are 2 streams, INDIA wants to save Constitution and NDA wants to abolish it
 

विज्ञापन
LS Polls: Tejashwi says There are 2 streams, INDIA wants to save Constitution and NDA wants to abolish it
प्रेस वार्ता के दौरान वीआईपी नेता मुकेश सहनी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

मेरे सभी भाई-बहन पर केस हैं। हर दो-तीन महीने पर छापामारी होती है। बिहार में अकेले लड़ रहे हैं। हम इंडिया गठबंधन बनाने के लिए पूरे देश में नीतीश जी के साथ घूमे। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद नीतीश कुमार को सीएम बनाया। बीजेपी राजद से डरती है। दो धराएं हैं, इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहता है और एनडीए उसे खत्म करना चाहता है। जो संविधान को बचाएंगे हमारे साथ हैं। उक्त बातें पूर्णिया के निजी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही हैं।


 
'भाजपा के बड़े नेताओं ने संविधान खत्म करने की बात की'
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे चरण में पांच जिलों में चुनाव हो रहा है। यह देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। हर जगह भाजपा के बड़े नेताओं और प्रत्याशियों ने संविधान को खत्म करने की बात की है। उन्होंने कहा कि इनका (भाजपा का) कहना है कि अगर हमें बहुमत मिला तो हम संविधान खत्म कर देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुसलमान के बाद सबसे ज्यादा वोटर पूर्णिया में पिछड़े वर्ग हैं। उन्होंने दावा किया है कि सभी राजद के पक्ष में वोटिंग को लेकर गोलबंद हो चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने खिलाड़ियों को नौकरी दी। इनवेस्टर्स मीट कराया। उन्होंने दावा किया कि सरकार में रहते हुए हम लोगों ने बहुत काम किया है।

LS Polls: Tejashwi says There are 2 streams, INDIA wants to save Constitution and NDA wants to abolish it
प्रेस वार्ता के दौरान वीआईपी नेता मुकेश सहनी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

'हम बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा की बात करना चाहते हैं'
वहीं, वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि सीमांचल की सभी सीटों पर हम लोग मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। एक अति पिछड़ा की बेटी पूर्णिया से चुनाव लड़ रही है। हमारे गठबंधन ने बीमा भारती के लिए मजबूती से प्रचार किया है। पूर्णिया में कैंप करने का भी फायदा मिला है। यहां रहने पर लोगों से बात हुई। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बिहार और सीमांचल के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया। 40 में 39 सांसद उनके थे। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया गया। हम लोग मुद्दे की बात करना चाहते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, चिकित्सा की बात करना चाहते हैं। सीमांचल सबसे गरीब इलाका है बिहार का।

LS Polls: Tejashwi says There are 2 streams, INDIA wants to save Constitution and NDA wants to abolish it
पप्पू यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पप्पू यादव पर नाम लिए बिना तंज
वहीं, तेजस्वी यादव ने मंगलवार को हुए रोड शो में ‘पप्पू यादव जिंदाबाद’ के नारे लगने मामले पर कहा कि ये सब प्रशासन का काम है। हमारे पास सारे फुटेज हैं। उम्मीद है कि पुलिस के लोग देखेंगे इसे। उन्होंने पप्पू यादव का नाम लिए बिना तंज कसा कि वह तो हर चुनाव लड़ते हैं, आगे भी लड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed