फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: 'आंखें दिखाने वाले कटोरा लिए घूम रहे', पीएम मोदी ने सीमांचल में देश, खेती और पाकिस्तान की बात की

Tue, 16 Apr 2024 03:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

PM Modi: 'आंखें दिखाने वाले कटोरा लिए घूम रहे', पीएम मोदी ने सीमांचल में देश, खेती और पाकिस्तान की बात की
Lok Sabha 2024: Modi Gaya rally, talked about country, farming, Pakistan in Seemanchal, silent on employment
 

विज्ञापन
Lok Sabha 2024: Modi Purnea rally, talked about country, farming, Pakistan in Seemanchal, silent on employment
पीएम मोदी को सम्मानित करते बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

बिहार का पूर्णिया कृषि उत्पादन जिला है। जहां लगभग 70 फीसदी आबादी कृषि से जुड़ी हुई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को साधने की कोशिश की है। साथ ही पीएम मोदी ने किसानों की बड़ी-बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। हालांकि पीएम ने युवाओं के लिए रोजगार पर बात नहीं की। पीएम ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा बिहार और पूर्णिया के पास सामर्थ्य की कभी कमी नहीं रही। यहां का किसान मक्का, जूट, मखाने की खेती भी खूब करते है। बीते 10 साल में जूट की एमएसपी बढ़ाई है। देश का 30 फीसदी मखाना पूर्णिया के किसान पैदा करते हैं।

Lok Sabha 2024: Modi Purnea rally, talked about country, farming, Pakistan in Seemanchal, silent on employment
पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के शीर्ष नेता ने कहा कि एनडीए सरकार मखाने को सुपर फूड के रूप में प्रमोट कर रही है। मोटे अनाज का दुनियाभर में प्रमोशन किया। जी20 में दुनियाभर के मेहमानों को मोटा अनाज खिलाया, जिसे श्रीअनाज कहा। इसका फायदा किसानों तक पहुंच रहा है। देश का पहला ग्रीन फील्ड एथनॉल प्लांट पूर्णिया में लगाया गया है, जिसका सीएम नीतीश ने उद्घाटन किया था। पीएम ने इस दौरान आरजेडी और इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा।
 
नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि घमंडिया (इंडिया) गठबंधन के लोग सनातन को मिटाने में लगे हैं, जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं। हम भ्रष्टाचार को मिटाने में लगे हैं और वे बचाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए सभी एक हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा आता था, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वह अब कटोरा लेकर भटक रहा है।
Lok Sabha 2024: Modi Purnea rally, talked about country, farming, Pakistan in Seemanchal, silent on employment
पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं, उन्होंने कई दशकों तक काम किया। लेकिन वे कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया। ये कहते थे कि 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है। ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गया के गांधी मैदान की रैली की तरह पूर्णिया की रैली में भी युवाओं के लिए रोजगार पर कोई बात नहीं की। अमर उजाला के सत्ता के संग्राम कार्यक्रम में युवाओं ने इस पर असंतोष भी जाहिर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed