फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Education: एग्जाम हॉल के बजाय विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर बैठकर दी परीक्षा, फिर अचानक पहुंच गई पुलिस

Mon, 27 May 2024 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 06:16 PM IST
सार

KK Pathak News: नालंदा में मासिक परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया और एग्जाम हॉल के बजाय स्कूल के बाहर बैठकर परीक्षा देने लगे। इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Nalanda: Due to lack of arrangements, students had to sit outside school to give exam instead of exam hall
सीढ़ियों पर बैठकर परीक्षा देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

बिहार में एक तरफ शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव केके पाठक द्वारा कड़ी मशक्कत की जा रही है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। समुचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय में हिंदी और उर्दू विषय की मासिक परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। यह मामला नालंदा के सिलाव प्रखंड स्थित श्री गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय का है।


 
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा हिंदी और उर्दू के लिए मासिक परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा बिना समुचित व्यवस्था किए ही नौंवी से लेकर बारहवीं के सभी छात्र-छात्राओं को बुला लिया गया। जब सभी छात्र-छात्रा पहुंचे तो विद्यालय में बैठने की जगह कम पड़ गई। इससे पूरे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 

Nalanda: Due to lack of arrangements, students had to sit outside school to give exam instead of exam hall
परीक्षा देने आए विद्यार्थियों ने ठीक व्यवस्था न होने पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों से छात्रों ने जबरन परीक्षा का प्रश्नपत्र ले लिया। फिर कोई विद्यालय परिसर में बरामदे की सीढ़ी पर बैठ गए तो कोई विद्यालय के बाहर बगीचे में बने चबूतरे पर झुंड में बैठकर प्रश्नपत्र को हल करते देखे गए। वहीं, विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन जाने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद सिलाव थाना अध्यक्ष मो. इरफान खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिर छात्र-छात्राओं को समझा-बुझा कर शांत करवाया।
 

Nalanda: Due to lack of arrangements, students had to sit outside school to give exam instead of exam hall
स्कूल को बाहर चबूतरे पर बैठकर परीक्षा देते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विद्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मासिक परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई भी वर्गवार रूटीन तैयार नहीं किया गया था। उसके फलस्वरूप यह स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को सभी वर्गों से कुल 13 सौ छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मुस्ताक अहमद अंसारी से वर्गों में कुल नामांकन की संख्या पूछी गई। इसके जवाब में उन्होंने सही संख्या भी बताने में असमर्थता जाहिर की और कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
 
गौरतलब है कि इस विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही पूर्व से ही बनी हुई है। कुछ माह पूर्व एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें स्कूल आई छात्रा पढ़ाई के समय ही बाउंड्री वाल फांदकर घर की ओर भागती दिखी थी। उसके बाद इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों का शिक्षा विभाग द्वारा वेतन भी बंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed