फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: नालंदा में 2365 मतदान केंद्रों पर EVM लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी, एक जून के मतदान के लिए तैयारी पूरी

Fri, 31 May 2024 02:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 May 2024 02:10 PM IST
सार

LS Polls: नालंदा में 2365 मतदान केंद्रों पर EVM लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी, एक जून के मतदान के लिए तैयारी पूरी
LS Polls: Polling personnel left with EVMs to 2365 polling stations to conduct voting on June 1 in Nalanda
 
विज्ञापन
LS Polls: Polling personnel left with EVMs to 2365 polling stations to conduct voting on June 1 in Nalanda
ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

बिहार में गुरुवार की शाम चुनावी शोर थमने के बाद शुक्रवार को मतदान कर्मी डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और अन्य सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान कर गए हैं। नालंदा में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं और सातों विधानसभा के लिए अलग-अलग डिस्पैच सेंटर बनाए गए थे। गुरुवार की अपेक्षा मौसम में आज बदलाव हुआ है, जिसके कारण मतदान कर्मियों को भी राहत महसूस हो रही है। गौरतलब है कि 11,500 मतदान कर्मियों को चुनाव कराने के लिए दक्ष किया गया है।

LS Polls: Polling personnel left with EVMs to 2365 polling stations to conduct voting on June 1 in Nalanda
ईवीएम लेने डिस्पैच सेंटर पर पहुंचे मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, अस्थावां विधानसभा के लिए पैरु महतो सोमारी कॉलेज, बिहारशरीफ विधानसभा के लिए सोगरा उच्च विद्यालय, हरनौत विधानसभा के लिए सोगरा कॉलेज, राजगीर विधानसभा के लिए आरडीएस उच्च विद्यालय, हिलसा और इस्लामपुर विधानसभा के लिए रामबाबू उच्च विद्यालय और नालंदा विधानसभा के लिए रासबिहारी उच्च विद्यालय में डिस्पैच सेंटर बनाए गए थे।
 
LS Polls: Polling personnel left with EVMs to 2365 polling stations to conduct voting on June 1 in Nalanda
ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

जिले भर में कुल 2,365 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1,200 बूथ अति संवेदनशील हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और तैयार है।
 
इस बार ईवीएम जमा करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से खास व्यवस्था की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 काउंटर यानी कुल 140 काउंटरों के माध्यम से ईवीएम जमा करने की व्यवस्था की गई है। नालंदा कॉलेज में वज्र गृह बनाया गया है। यहां तक पोल्ड ईवीएम लाने के लिए बिहारशरीफ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed