{"_id":"68219c977b892d96db01e1cb","slug":"bihar-on-buddha-purnima-cm-nitish-prayed-for-peace-and-prosperity-offered-prayers-at-smriti-park-2025-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश कुमार ने अनुराधापूरम के विशेष वृक्ष की पूजा की; कहां है यह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम नीतीश कुमार ने अनुराधापूरम के विशेष वृक्ष की पूजा की; कहां है यह?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 12:35 PM IST
सार
Buddha Purnima : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की पूजा की। मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया का बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष के साथ लंका के अनुराधापूरम से लाए वृक्ष की पूजा अर्चना करवाई। यह वृक्ष पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में है।
विज्ञापन
1 of 5
CM नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में प्रतिस्थापित बुद्ध की प्रतिमा, बोधगया का बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा लंका के अनुराधापूरम से लाये गए वृक्ष की पूजा अर्चना करायी गई।
2 of 5
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थि के सामने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की, परिक्रमा की और ध्यान किया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल कामना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।
3 of 5
सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने विपश्यना केंद्र जाकर वहां की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वहां ध्यान भी किया। विपश्यना केंद्र के संचालकों ने विपश्यना केंद्र के निर्माण एवं वहां उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, पटना की महापौर मती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरबड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश परासर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, बौद्ध भंते एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 5
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित आवास पहुंचकर बौद्ध शिला तथा बोधिवृक्ष की पूजा अर्चना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।