फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Munna Shukla's statement on forming government, former minister Brij Bihari Prasad murder case

Bihar News: 'मेरी सरकार बनेगी, रहेंगे जेल में और मिलेंगे बंगले में'; समर्थकों से बोले राजद नेता मुन्ना शुक्ला

Wed, 16 Oct 2024 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

Munna Shukla: राजद नेता मुन्ना शुक्ला का अपने समर्थकों के बीच दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पूर्व मंत्री बृज बिहारी की पत्नी और पूर्व सांसद रमा देवी के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Munna Shukla's statement on forming government, former minister Brij Bihari Prasad murder case
अपने आवास पर समर्थकों के साथ पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में दोषी ठहराए गए राजद नेता और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने पटना में सरेंडर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद मुन्ना शुक्ला ने अपने समर्थकों के बीच एक बयान में कहा कि मेरी सरकार बनेगी, हम जेल में रहेंगे और आपसे मिलेंगे इसी बंगले में। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके समर्थकों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन


विज्ञापन

 
सरेंडर की तैयारी में जुटे थे समर्थक
मुन्ना शुक्ला के पटना के जिला व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण के पहले उनके समर्थकों की भारी भीड़ उनके मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर जुटी थी। इस दौरान उन्होंने अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया और कहा कि वे जेल से भी संपर्क में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Munna Shukla's statement on forming government, former minister Brij Bihari Prasad murder case
राजद नेता मुन्ना शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट का आदेश और सजा
जानकारी के मुताबिक, तीन अक्तूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को दोषी करार दिया था और दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह में सरेंडर करने का निर्देश दिया था, जिसकी अवधि आज 16 अक्तूबर को खत्म हो रही है।

 रमा देवी को लेकर मुन्ना शुक्ला की टिप्पणी

मुन्ना शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बृज बिहारी की पत्नी और पूर्व सांसद रमा देवी द्वारा दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम तो उस लायक भी नहीं हैं और जो कुछ भी हैं, वो आप लोगों ने बनाया है। यहां गृह मंत्री या प्रधानमंत्री से मिलने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन मीडिया में ऐसा कहा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed