फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: NTPC पावर प्लांट की छाई से कई गांव में बढ़ा प्रदूषण, सांस संबंधी बीमारियों में इजाफा होने की आशंका

Tue, 07 May 2024 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 May 2024 01:17 PM IST
सार

Bihar News: NTPC पावर प्लांट की छाई से कई गांव में बढ़ा प्रदूषण, सांस संबंधी बीमारियों में इजाफा होने की आशंका
Muzaffarpur: Pollution increased in many villages, poisonous dust of NTPC power plant, respiratory diseases
 
विज्ञापन
Muzaffarpur: Pollution increased in many villages, poisonous dust of NTPC power plant, respiratory diseases
एनटीपीसी पावर प्लांट, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर कांटी थर्मल पावर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस थर्मल पावर से निकलने वाली छाई (जहरीली राख) लोगों में सांस जनित बीमारी का कारण बन रही है। कांटी थर्मल पावर प्लांट NTPC से सटे हुए गांवों में से नरसंडा विशुनपुर सुमेर, कांटी गांव बाजार, कोठियां एनएच-28 पर कांटी चौक से चांदनी चौक तक सड़क छाई से पटी रहती है। इससे वहां के लोगों को सांस संबंधी बीमारियां बढ़ गई हैं। राख नुमा जहरीली धूल के कारण गांव के लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

Muzaffarpur: Pollution increased in many villages, poisonous dust of NTPC power plant, respiratory diseases
एनटीपीसी पावर प्लांट की छाई बनी लोगों के लिए परेशानी - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय कोठिया गांव के लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक इस थर्मल प्लांट से निकलने वाली छाई की ढुलाई और डंप से आम आदमी की परेशानी बढ़ी हुई रहती है। यही नहीं बल्कि इसके कारण से थर्मल पावर प्लांट के आसपास के कई गांव में धूल का गुब्बारा बन जाता है।
 
Muzaffarpur: Pollution increased in many villages, poisonous dust of NTPC power plant, respiratory diseases
एनटीपीसी पावर प्लांट की छाई बनी लोगों के लिए परेशानी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इसकी डस्ट (महीन कण) से सांस से संबंधित बीमारी में इजाफा देखने को मिलता है। दोपहर में धूल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा पड़ता है। इसके साथ ही कई अन्य परेशानियां होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur: Pollution increased in many villages, poisonous dust of NTPC power plant, respiratory diseases
एनटीपीसी पावर प्लांट की छाई बनी लोगों के लिए परेशानी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एनटीपीसी प्लांट के अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर लगातार पहल की जा रही है। आम लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जल्द ही डंपिंग एरिया को शिफ्ट किया जाएगा। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही डंपिंग एरिया पर पानी का छिड़काव करवाया जाता है, ताकि छाई बैठ जाए और प्रदूषण का कारण न बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed