{"_id":"669395b16e2d1e8d81075d01","slug":"muzaffarpur-due-to-rising-water-level-of-bagmati-many-panchayats-lost-contact-schools-colleges-submerged-2024-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar: बागमती का जलस्तर बढ़ने पर कई पंचायतों का संपर्क टूटा; कई जगहों पर घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल-कॉलेज जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बागमती का जलस्तर बढ़ने पर कई पंचायतों का संपर्क टूटा; कई जगहों पर घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल-कॉलेज जलमग्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:39 PM IST
सार
Bihar: बागमती का जलस्तर बढ़ने पर कई पंचायतों का संपर्क टूटा; कई जगहों पर घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल-कॉलेज जलमग्न
Muzaffarpur: Due to rising water level of Bagmati, many panchayats lost contact; schools-colleges submerged
विज्ञापन
1 of 3
बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुजफ्फरपुर में रविवार को हुई बारिश और नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से एक बार फिर बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। बागमती का जलस्तर बढ़ने से निचले हिस्से में बाढ़ का असर देखा जा रहा है। इसकी वजह से कटरा प्रखंड में बकुची में पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। लोग जान जोखिम में लेकर अभी भी आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय किसानों, मजदूरों और व्यवसायियों में बाढ़ को लेकर दहशत की स्थिति बनी हुई है। यही नहीं बल्कि कटरा के बकुची डिग्री कालेज में भी पानी घुस गया है। इसके साथ ही स्कूल में भी पानी घुस जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है।
2 of 3
स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों में हुई बारिश के बाद बागमती के जलस्तर में करीब एक फुट की वृद्धि होने के साथ समस्या बढ़ गई है। पश्चिमी भाग में स्थित बांध होने के कारण बकुची स्थित डिग्री कालेज पानी से घिर गया है। इसी के साथ कालेज के बरामदे के अलावा वर्ग कक्ष में भी दो फुट तक पानी प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही स्कूल में भी बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर गया है। वहीं, इससे लोगों की रोजी-रोटी और काम पर असर पड़ना शुरू हो गया है।
3 of 3
बाढ़ के पानी से होकर सड़क पार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर पानी ने प्रवेश किया है। बागमती नदी अभी खतरे के निशान के नीचे है। मौके पर अंचल अधिकारी कैंप कर रहे हैं और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट पर है। इसके साथ ही लोगों की आवाजाही के लिए नाव का प्रबंध कराया गया है। कुछ खेतों में पानी आया है। अभी हालात सामान्य हैं और आने वाली चुनौती से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।