फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: मुजफ्फरपुर में अवैध पार्किंग और मनमाना किराया वसूली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई टिकट जब्त; मचा हड़कंप

Sun, 06 Oct 2024 09:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Oct 2024 09:07 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में अवैध पार्किंग और मनमाना किराया वसूली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई टिकट जब्त; मचा हड़कंप
Muzaffarpur: Big police action against illegal parking and arbitrary fare collection, many tickets confiscated

विज्ञापन
Muzaffarpur: Big police action against illegal parking and arbitrary fare collection, many tickets confiscated
अवैध पार्किंग और मनमाना किराया वसूली पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले में अवैध पार्किंग और बस संचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। एसडीपीओ टाउन विनीता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस ने बैरिया बस स्टैंड और इसके आसपास कई अवैध बस स्टॉप और टिकट काउंटरों पर छापामारी की। पुलिस की कार्रवाई से बस संचालकों और टिकट कर्मियों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते कई टिकट कर्मी और बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कई टिकट काउंटर हटाए और अवैध टिकट जब्त किए हैं।

Muzaffarpur: Big police action against illegal parking and arbitrary fare collection, many tickets confiscated
अवैध पार्किंग और मनमाना किराया वसूली पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

लगातार मिल रही थी शिकायतें
त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों से अधिक किराया वसूली की कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंची थीं। खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के साथ हो रहे शोषण को लेकर। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अवैध रूप से बस खड़ी करने, अनधिकृत टिकट काउंटर चलाने और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई।
 
Muzaffarpur: Big police action against illegal parking and arbitrary fare collection, many tickets confiscated
अवैध पार्किंग और मनमाना किराया वसूली पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

अवैध बस परिचालन पर सख्त कार्रवाई
पुलिस की टीम ने बैरिया बस स्टैंड के आसपास खड़ी दर्जनों अवैध बसों को निशाना बनाया। शिकायतें मिली थीं कि इन बसों में यात्रियों को उनकी मंजिल से पहले उतार दिया जाता था और उनसे दुगुने-तिगुने किराये की मांग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कई बस संचालक और टिकट काउंटर संचालक पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कई टिकट जब्त किए और अवैध काउंटरों को हटा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur: Big police action against illegal parking and arbitrary fare collection, many tickets confiscated
अवैध पार्किंग और मनमाना किराया वसूली पर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने कहा कि यात्रियों से किराया वसूलने में धांधली और बस संचालन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बस स्टैंड के संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नियमों का पालन करें। अवैध बसों और बिना लाइसेंस वाले काउंटरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने इस दौरान बिना नंबर की बसों को भी चिन्हित किया है, जिनके खिलाफ भी जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed