फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ls Polls 2024: असम CM हिमंत का लालू यादव पर विवादित बयान, कहा- मुस्लिमों को आरक्षण देना है तो पाकिस्तान जाएं

Sat, 18 May 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 18 May 2024 05:39 PM IST
सार

Ls Polls 2024: असम CM हिमंत का लालू यादव पर विवादित बयान, कहा- मुस्लिमों को आरक्षण देना है तो पाकिस्तान जाएं
Ls Polls 2024: Assam CM Himanta Sarma controversial statement on Lalu Yadav, Muslim reservation, Pakistan News
 
विज्ञापन
Ls Polls 2024: Assam CM Himanta Sarma controversial statement on Lalu Yadav, Muslim reservation, Pakistan News
मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे असम सीएम सरमा - फोटो : अमर उजाला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुजफ्फरपुर में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव मुस्लिम समुदाय के आरक्षण की बात कहकर मुस्लिम तुष्टिकरण की बात कहते हैं। इस देश में यह संभव नहीं है, अगर फिर भी उनको एक समुदाय का आरक्षण चाहिए तो पाकिस्तान में जा सकते हैं।

दरअसल, हिमंत सरमा मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करने पहुंचे थे। यहां अपने संबोधन के दौरान ही उन्होंने यह बात कही। इस दौरान में सीएम सरमा ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि यह लोग मुस्लिम समुदाय के आरक्षण की बात को कहकर बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का अपमान कर रहे हैं।
 
Ls Polls 2024: Assam CM Himanta Sarma controversial statement on Lalu Yadav, Muslim reservation, Pakistan News
मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे असम सीएम सरमा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने मुजफ्फरपुर में मुसलमान के आरक्षण और सात शादी पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि दो बेटों के साथ लालू प्रसाद यादव पाकिस्तान में चले जाएं। फिर वहां सभी मुसलमानों को वहीं से आरक्षण दिलवा दें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के फिर से बनते ही सात शादी करने वाली दुकान बंद हो जाएगी। सरमा ने कहा कि हमारे देश का अपना कानून है और यह संविधान से अधिकृत है, इसको कोई भी खत्म नहीं कर सकता है। जो भी लोग आरक्षण को खत्म करने की बात कहते हैं तो यह कोई नहीं ले सकता है।

Ls Polls 2024: Assam CM Himanta Sarma controversial statement on Lalu Yadav, Muslim reservation, Pakistan News
मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे असम सीएम सरमा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान के पीएम बनने जा रहे हैं। यहां के लिए कोई जगह खाली नहीं है। पीएम तो यहां के नरेंद्र मोदी हैं और कोई भी जगह खाली नहीं है। इसलिए ऐसे लोग बाहर जा सकते हैं और देश में रहकर देश विरोधी बात करने वाले के लिए कोई जगह नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed